{"_id":"5c6c4c75bdec225567680946","slug":"21550601333-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायत्री परिवार ने शहीद जवानों की स्मृति में आयोजित किया यज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गायत्री परिवार ने शहीद जवानों की स्मृति में आयोजित किया यज्ञ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गायत्री साधकों ने किया शांतियज्ञ
नजीबाबाद। गायत्री परिवार की ओर से पुलवामा में आत्मघाती हमले में मारे गए जवानों की शहादत को नमन करने के साथ उनकी आत्मा की शांति के लिए यज्ञ किया गया। गायत्री साधकों ने अपनी एक दिन की आमदनी शहीद फंड में देने की घोषणा की।
शांतिकुंज के जोनल कार्यालय गायत्री शक्तिपीठ जयनगर में पुलवामा के शहीदों की स्मृति में यज्ञ किया गया। गायत्री परिवार के वरिष्ठ प्रतिनिधि डॉ. ओपी शर्मा और डॉ. गायत्री शर्मा ने मौन धारण कर गायत्री साधकों की एक दिन की आमदनी शहीद फंड में दिए जाने की घोषणा की। गायत्री शक्तिपीठ के व्यवस्थापक डॉ. दीपक कुमार, अध्यक्ष कमल शर्मा, जितेंद्र सिंह, मधुबाला गुप्ता, छतरपाल सिंह, श्यामकुमारी सक्सेना, सुमन वर्मा, कृष्णकांता गोयल, पुष्पा शर्मा, रिंकी, सारिका, बलवीर सिंह, सरला शर्मा, कामेश शर्मा आदि ने यज्ञ में आहुतियां दीं।
शहीदों के परिजनों को दें एक करोड़ रुपये : विधायक
नजीबाबाद। विधायक हाजी तसलीम अहमद ने पुलवामा घटना में जांबाज सैनिकों की मौत को देश की अपूर्णीय क्षति बताया। विधायक ने शहीद जवानों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार से उनके परिवारों को 50 लाख रुपये से एक करोड़ रुपये देने को कहा। विधायक ने पुलवामा घटना में आतंकी संगठन की कार्रवाई को कायरतापूर्ण कार्रवाई बताया। वहीं, नजीबाबाद के टैक्सी वेलफेयर एसोसिएशन ने पुलवामा शहीदों की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा की। एसोसिएशन के प्रतिनिधियों बलवीर सिंह सोनू, गुरप्रीत सिंह, फुरकान अहमद, बिट्टू लाहौरी, दिलबाग, गजेंद्र सिंह, शहजाद, यशपाल सिंह ने तहसील पहुंचकर एसडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा को शहीद फंड के लिए एसोसिएशन की ओर से 11 हजार रुपये की धनराशि प्रदान की।