{"_id":"5c1008b8bdec22418644f720","slug":"21544554680-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैलगाड़ी से कार की जबरदस्त टक्कर, किसान गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैलगाड़ी से कार की जबरदस्त टक्कर, किसान गंभीर
Updated Wed, 12 Dec 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफजलगढ़। तेजी से जा रही अनियंत्रित कार ने बैलगाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बैल की मौत हो गई, जबकि किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
गांव मौहम्मदपुर राजौरी निवासी मुस्तफा पुत्र अब्दुल सत्तार मंगलवार की सवेरे बैलगाड़ी से गन्ने की तौल कराकर नादेही मिल से बाहर निकल कर रहा था। एसवीएस डिग्री कालेज के पास जसपुर की ओर से आ रहे कार ने बैलगाड़ी में जोर टक्कर मार दी। हादसे में बैल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बैलगाड़ी स्वामी गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं कार सवार कार मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बैलगाड़ी बुरी तरह से टूट गई। गांववासियों की मदद से घायल मुस्तफा को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हॉयर सेंटर रेफर कर दिया गया। किसान की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। उधर पुलिस ने जांच कर आरोपी कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है। पीड़ित परिवार ने पुलिस को तहरीर दे दी है।