{"_id":"5c0d6c77bdec2212cc53aaee","slug":"21544383607-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली विभाग की अवैध उगाही से व्यापारियों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली विभाग की अवैध उगाही से व्यापारियों में आक्रोश
Updated Mon, 10 Dec 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। बिजली विभाग कर्मचारी चेकिंग के नाम पर अवैध उगाही और शोषण के विरोध में व्यापारियों में आक्रोश फैल गया है। व्यापारियों ने बैठक कर बिजली विभाग के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए। इसके विरोध में व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मंडल एमडी से मिलने को लेकर चर्चा की गई।
व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान के अध्यक्ष मनोज टंडन ने कहा कि जब से शहर में दो एक्सईएन बैठने लगे हैं। तभी से बिजली चोरी कराने और लोगों का शोषण करने में मामले ज्यादा हुए हैं। शहर या ग्रामीण क्षेत्र में प्राईवेट युवकों से चेकिंग कराई जा रही है।
पिछले चार महीने से यह सब चल रहा हैै। जिससे व्यापारियों और अन्य लोगों बेहद परेशान हैं। बिजली कर्मचारी केवल चेकिंग रिपोर्ट भरवाते हैं। बिजली चोरी या अतिरिक्त भार पकड़े जाने पर बड़ा खेल किया जा रहा है।
विज्ञापन
कर्मचारियों पर दो तरह की रसीदें है। उपभोक्ता को फर्जी नोटिस जारी किए जाते हैं। इसके बाद उपभोक्ता कर्मचारियों से संपर्क साधते हैं तो वह अवैध रूप से उगाही करते हैं। बिजली विभाग की कार्रशैली से व्यापारियों में गुस्सा पनप रहा है। वहीं जल्द ही व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मंडल एमडी से मिलेगा।