फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   शहर के 40 पशुपालकों पर कसा शिकंजा

शहर के 40 पशुपालकों पर कसा शिकंजा, 500 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से भरना होगा जुर्माना

Tue, 27 Nov 2018 01:12 AM IST
Updated Tue, 27 Nov 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
शहर के 40 पशुपालकों पर कसा शिकंजा
पशु
अमरोहा। नगर क्षेत्र में रहकर पशुपालन करने वाले 40 पशुपालकाें के खिलाफ नगर पालिका ने सीजेएम कोर्ट में चालान भेज दिए हैं। इससे पहले शहर की सीमा में पशुपालन न करने को लेकर पालिका ने 114 लोगों को नोटिस भेजे थे। अब अंतिम नोटिस भेजे जाने की तारीख से कोर्ट के निर्णय तक पशुपालकों को 500 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से जुर्माना भरना होगा।
विज्ञापन


पशुओं के गोबर और बचे हुए चारे के कारण होने वाली गंदगी से शहर को मुक्त कराने के लिए शासन ने नगर क्षेत्र की सीमा में पशुपालन को तीन माह पहले ही प्रतिबंधित कर दिया है। शासनादेश के बाद नगर पालिका ने शहर में रहकर पशुपालन करने वाले 114 लोगों को चिह्नित किया था।
विज्ञापन


इसके बाद शहर में पशुपालन नहीं करने को लेकर पशुपालकों को नोटिस भेजे गए। पालिका ने पशुओं को शहर से बाहर ले जाने को लेकर पशुपालकों को एक माह का समय दिया था। तब से पालिका पशुपालकों को तीन-तीन नोटिस भेज चुकी है। लेकिन इसका पशुपालकों पर कोई असर नहीं पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पालिका ने 40 पशुपालकों के चालान सीजेएम कोर्ट को भेज दिए हैं। पशुपालकों को अंतिम नोटिस भेजे जाने की तारीख से कोर्ट का फैसला आने तक 500 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से जुर्माना भरना होगा।

शासन की मंशा के अनुरूप कर रहे काम
अमरोहा। चेयरमैन शशि जैन ने कहा कि पशुपालकों को शहर की सीमा से बाहर पशुपालन करने को कहा गया था। उन्हें नोटिस भेजकर एक माह का समय भी दिया था। शासन की मंशा के अनुरूप शहर को गंदगी से मुक्त कराया जा रहा है। अभी कुछ और पशुपालकों को चिह्नित किया जा रहा है। उन्हें भी नोटिस भिजवाएंगे। 40 लोगों के चालान भेजे हैं और कुछ और पर कार्रवाई की जाएगी। लोगों को चाहिए कि शहर को स्वच्छ बनाने में सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed