फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   कबड्डी में प्रीति को मिला स्वर्ण पदक

कबड्डी में प्रीति को मिला स्वर्ण पदक

Mon, 26 Nov 2018 12:09 AM IST
Updated Mon, 26 Nov 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
कबड्डी में प्रीति को मिला स्वर्ण पदक
अमरोहा। कबड्डी प्रतियोगिता में प्रीति को स्वर्ण पदक मिला है। वह हरियाणा की तरफ से प्रतिभाग कर रही थीं। उनकी ओर्का कबड्डी के लिए एक लाख रुपये की बोली लगी है। अब वह पांच जनवरी से शुरू हो रहे रोहतक हरियाणा के कैंप में प्रतिभाग करेंगी। उपलब्धि पर परिवार वालों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

जिले के डिडौली-नवादा गांव के किसान सोमपाल सिंह की बेटी प्रीति का पहले से ही कबड्डी में रूझान रहा है। वह स्कूली शिक्षा के दौरान खेलकूद में हिस्सा लेती रहीं। उनके रूझान को देख परिवारवालों उसे सिख इंटर कॉलेज नारंगपुर के कोच सुरेंद्र सिंह के पास ले गए।
विज्ञापन

उनकी देखरेख में कबड्डी में प्रशिक्षण शुरू की। उनके निर्देशन के बाद प्रीति ने जालंधर-पंजाब में सीनियर वर्ग महिला में प्रतिभाग किया।
17 से 19 नवंबर के बीच हुई प्रतियोगिता में हरियाणा की अपनी टीम को जीत दिलाई। उत्कृष्ट प्रदर्शन की बदौलत स्वर्ण पदक हासिल किया। दूसरे स्थान पर हिमाचल प्रदेश की टीम रही। पांच बहन-भाइयों में सबसे बड़ी प्रीति ने बीए की परीक्षा पास की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका कबड्डी में ही करियर बनाने का सपना है। ओर्का कबड्डी के लिए 17 खिलाड़ियों का चयन हुआ है जिसमें प्रदेश से प्रीति इकलौती हैं। इसके पहले भी प्रीति ने कई प्रतियोगिता में जीत हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed