फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   24 घंटों में आवासों , भवनों को खाली करने की घोषणा से हड़कंप

24 घंटों में आवासों , भवनों को खाली करने की घोषणा से हड़कंप

Sun, 30 Sep 2018 12:22 AM IST
Updated Sun, 30 Sep 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
24 घंटों में आवासों , भवनों को खाली करने की घोषणा से हड़कंप
भवनों को खाली करने की घोषणा से हड़कंप
विज्ञापन

कालागढ़। उत्तराखंड प्रशासन ने कालागढ़ की नई और केंद्रीय कॉलोनी में उत्तर दिशा के आवासों और भवनों को 24 घंटों में खाली करने की घोषणा की है। जिससे जनता में हड़कंप है।

रामगंगा भवन में तहसीलदार सुनील कुमार राज ने सिंचाई, वन और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उच्चस्तरीय अधिकारियों ने कालागढ़ की कालोनियों में उत्तर दिशा में स्थित आवासों और भवनों को 24 घंटों में खाली कराये जाने को कहा है। जिसकी माइक से घोषणा की। यह भूमि वन विभाग को दी जानी है। बैठक में रामगंगा बांध परियोजना के एई किशोर कुमार, एमके लखवाण, राजस्व विभाग के अधिकारी, थानाध्यक्ष रियाज अहमद, वन विभाग के कर्मचारी आदि मौजूद रहे। बैठक के बाद तहसीलदार घोषणा करने वाले वाहन से नई कॉलोनी और केंद्रीय कॉलोनी की उत्तर दिशा में निरीक्षण किया। घोषणा के दौरान प्रशासन ने चेताया कि जगह खाली न करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जाएगी। उनके साथ पुलिस और अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन की इस घोषणा से जनता में हड़कंप है। तहसीलदार ने बताया कि प्रशासन ने अभी पुनर्वास के आदेश नहीं दिए है। मामला उच्च स्तरीय है। एनजीटी से नहीं मिला अतिरिक्त समय डीएम सुशील कुमार ने पुलिस, वन विभाग, सिंचाई विभाग व प्रशासनिक अधिकारियों को लिखे पत्र में कहा कि कालागढ़ में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करने के लिए राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण से दिसंबर 2019 तक का समय मांगा गया था। 24 सितंबर को वहां इसे खारिज कर दिया गया। जिसपर उत्तर दिशा में वर्तमान में मौजूद आवासों और भवनों को ध्वस्त किया जाएगा। उसकी भूमि वन विभाग को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed