{"_id":"5baa8bc8867a557f60167278","slug":"21537903560-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजयुमो का रोड शो, जाम से जूझा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजयुमो का रोड शो, जाम से जूझा शहर
Updated Wed, 26 Sep 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। भाजपा युवा मोर्चा के रोड शो के बाद बिजनौर रोड पर जाम लग गया। घंटों तक वाहन रेंगते नजर आए। बाइक सवार लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जाम में फंसे लोग यातायात व्यवस्था को कोसते नजर आए।
मंगलवार को शहर में युवा मोर्चा की तरफ से रोड शो निकाला गया। रोड शो के निकलते समय शहर के टीपी नगर चौराहा, लकड़ा चौराहा, अतरासी चौराहे पर जाम की स्थिति बन गई। घंटों तक जोया-बिजनौर रोड पर छोटे-बड़े वाहन जाम में फंसे रहे। कई जगह पर कीचड़ होने के चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना उठाना पड़ा। पुलिस हो या नगर पालिका द्वारा आए दिन लगने वाले जाम की समस्या से निजात दिलाने को कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा हैं। जाम की समस्या शहर के लोगों के लिए लाइलाज बन चुकी है। शायद ही कोई दिन हो जब इस शहर के लोग जाम से न जूझते हों। टीपी नगर चौराहे पर गुजरना बहुत मुश्किल हो जाता है। लोगों को बेहद कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। ट्रैफिक पुलिस होने के बावजूद भी जाम की समस्या से जनता को छुटकारा नहीं मिल पाता है। मंगलवार को भी दिन भर बिजनौर रोड जाम से जूझता रहा। हालांकि ट्रैफिक पुलिस की मुस्तैदी के चलते दो घंटे बाद जाम से निजात मिल सकी। जिसके बाद राहगीरों ने राहत की सांस ली।