{"_id":"5b031a8a4f1c1b1b5e8b6331","slug":"21526930058-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा पर होगी महाआरती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा पर होगी महाआरती
Updated Tue, 22 May 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर । गंगा दशहरा पर 24 मई को शाम को गंगा किनारे पांच हजार दीपकों के साथ महाआरती की जाएगी। सैकड़ों गंगापुत्र दीपदान करके गंगा को स्वच्छ रखने की शपथ लेंगे। 25 मई को गंगा किनारे हजारों गंगापुत्र प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान चलाएंगे। शासन ने इसके लिए शासनादेश भी जारी किया है।
गंगा को स्वच्छ रखना केंद्र व प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। गंगा किनारे बसे जिलों में स्वच्छता से जुड़े विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। गंगा किनारे पौधारोपण अभियान से लेकर गांवों का गंदा पानी गंगा में जाने से रोकने के लिए भी योजना बनाई गई हैं। गंगा दशहरा पर जिले में श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य कमाते हैं। शासन ने इस बार गंगा दशहरा को स्वच्छता अभियान से जोड़ दिया है। पहली बार गंगा दशहरा पर गंगा बैराज घाट पर शाम को पांच हजार दीपक जलाकर महा आरती की जाएगी। इसके अलावा भारी तादाद में श्रद्धालुओं को साथ लेकर दीपदान कर गंगा को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया जाएगा। अगले दिन 25 मई को सुबह छह बजे हजारों गंगा पुत्र गंगा घाट पर सफाई अभियान चलाएंगे। डीएम अटल कुमार राय व सीडीओ डा. इंद्रमणि त्रिपाठी खुद इस अभियान में शामिल होकर सफाई कराएंगे। नमामि गंगे अभियान के जिला संयोजक सौरभ सिंघल के अनुसार गंगा दशहरा पर गंगा घाट पर महा आरती की जाएगी। जिले के श्रद्धालु अधिक से अधिक संख्या में महाआरती व सफाई अभियान में हिस्सा लें और गंगा के प्रति अपने धार्मिक कर्तव्य का पालन करें।