{"_id":"5ae0cc194f1c1b360b8b699a","slug":"21524681753-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस्लाम दुनिया में अमन और शांति का पैगाम देता: शरीफ अहमद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस्लाम दुनिया में अमन और शांति का पैगाम देता: शरीफ अहमद
Updated Thu, 26 Apr 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
दुनिया में अमन का पैगाम देता है इस्लाम : शरीफ
धामपुर। आलीमी दीनी जलसे में नई सराय में आयोजन हुआ। उलमाओं ने मुसलमानों से दीन के रास्ते पर चलकर जिंदगी गुजर बसर करने पर जोर दिया। इस्लाम में जो काम दीन के रास्ते पर चलने के लिए दिया गया है, उसे आजिजी के साथ किया जाना चाहिए।
मोहल्ला नई सराय स्थित मदरसा जामा उल उलूम में बुधवार पूर्वाह्न 11 बजे जलसे का आगाज तालिबे इल्म बच्चों ने तिलावते ए कुरआन से किया। कारी मोहम्मद मुस्तफा तरन्नुम ने नाते पाक पेश कर इस्लाम के पैगंबरों की तारीफ की। मदरसे के सात तालीमे ए इल्म तलबाओं को कुरान हिफ्ज करने पर उनकी हौसला अफजाई की। इनमें मुजीर्बुहमान, अब्दुल करीम, मोहम्मद जव्वाद, मोहम्मद उजैर, मोहम्मद जुबैर, अब्दुल अलीम, मोहम्मद फैजान को इनामाता से नवाजा गया। जलसे में अमीर जमात मौलाना शरीफ अहमद मकसूदपुर ने दीन की रोशनी पर प्रकाश डाला। कहा कि इस्लाम दुनिया में अमन और शांति का पैगाम देता है। बुराइयों से बचकर तालीम की रोशनी में जिंदगी ईमानदारी से गुजारने पर जोर दिया। शहर इमाम मुफ्ती मोहम्मद कमर कासमी, कांग्रेस जिला अनुशासन समिति के चेयरमैन डॉ. आफताब अहमद, मौलाना असलम कासमी, कारी मोहम्मद इकराम, कारी राशिद हमीदी, मुफ्ती मोहम्मद, कारी मोहम्मद इरशाद, कारी शराफत हुसैन, हाजी कलाम अंसारी, डॉ. आरिफ सैफी, पूर्व चेयरमैन महमूद हसन कस्सार, वामिक अहमद, तसलीम अहमद, नफीस अहमद, हाजी साबिर अली आदि रहे। अध्यक्षता मौलाना नसीर अहमद, संचालन कारी मोहम्मद मुबीन ने किया।