{"_id":"5a677ac14f1c1b805a8b5b11","slug":"21516731073-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्म पदमावत की रिलीज को लेकर प्रशासन सर्तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिल्म पदमावत की रिलीज को लेकर प्रशासन सर्तक
Updated Tue, 23 Jan 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म पद्मावत पर प्रशासन सतर्क
बिजनौर। फिल्म पद्मावत के रिलीज होने को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। इस मामले में एसपी ने पुलिस अफसरों को कड़े निर्देश दिए हैं।
एसपी प्रभाकर चौधरी ने सभी पुलिस अफसरों से सिनेमाहाल, मॉल, मल्टीप्लैक्स के प्रबंधकों से वार्ता करके उनसे अपने स्तर से सुरक्षा प्रबंध मजबूत करने को कहा है। एसपी ने इस मामले में अभिसूचना इकाई के अफसरों व कर्मचारियों को भी सतर्क कर दिया है। शरारती तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। पुलिस से धरना, प्रदर्शन, ज्ञापन, रास्ता जाम, आगजनी की घटनाओं से निपटने के लिए पहले से इंतजाम करने को कहा है। उन्होंने कहा कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कहा कि जिन संगठनों से फिल्म के विरोध का अंदेशा है, उनसे पहले ही वार्ता कर ली जाए। ताकि शांतिपूर्ण विरोध के अतिरिक्त कानून व्यवस्था किसी कभी सूरत में प्रभावित नहीं होने पाए।