फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   सक्रिय क्षय रोग खोज कार्यक्रम में मिले 101 नए टीबी के रोगी

सक्रिय क्षय रोग खोज कार्यक्रम में मिले 101 नए टीबी के रोगी

Tue, 09 Jan 2018 12:21 AM IST
Updated Tue, 09 Jan 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
सक्रिय क्षय रोग खोज कार्यक्रम में मिले 101 नए टीबी के रोगी
जिले में टीबी के 101 नए रोगी मिले
विज्ञापन

बिजनौर।
सक्रिय क्षय रोग खोज कार्यक्रम (एसीएफ) में मात्र 11 दिन में 101 नए टीबी के रोगियों की खोज की गई है। सबसे अधिक 24 मरीज जिला मुख्यालय पर मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सभी रोगियों का उपचार शुरू कर दिया है।

जिले में टीबी के मरीजों को खोजने के लिए 26 दिसंबर 2017 से सक्रिय क्षय रोग खोज कार्यक्रम शुरू हुआ था। कार्यक्रम पांच जनवरी 2018 तक चला। स्वास्थ्य विभाग ने कार्यक्रम में 205 टीमें लगाई थीं। टीमों ने धामपुर, हल्दौर, किरतपुर, मंडावर, नगीना, नहटौर, नूरपुर, कोतवाली देहात, नजीबाबाद, मंडावली, स्याऊ, जिला मुख्यालय पर टीबी के 101 मरीजों की खोज की। इस दौरान टीमें कुल पांच लाख बीस हजार दो सौ चार लोगों से मिलीं। टीमों ने पांच लाख बीस हजार दो सौ चार लोगों में से टीबी के लक्षण मिलने पर 4,490 लोगों की जांच कराई। जांच के बाद मात्र 101 नए मरीज मिले हैं। कार्यक्रम में टीमों ने रोजाना जिले को रिपोर्ट दी और जिला मुख्यालय से शासन को रिपोर्ट भेजी गई। जिला क्षय अधिकारी डॉ. बीएस रावत ने बताया कि शासन की मंशा है कि पूरे देश को टीबी की बीमारी से मुक्त किया जाए। एसीएफ पूरे पांच साल तक चलेगा और टीबी के मरीजों की खोज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed