{"_id":"5a3d4eb64f1c1bfc0f8b567b","slug":"21513967286-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेस्टीसाइट की दुकानों पर छापेमारी, आठ नमूने लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेस्टीसाइट की दुकानों पर छापेमारी, आठ नमूने लिए
Updated Fri, 22 Dec 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। जिले के ग्रामीण अंचलों की पेस्टीसाइट की दुकानों पर छापेमारी में तेजी आ गई है। कृषि विभाग की टीम ने रेहड़ के पास बादीगढ़ चौराहे स्थित कीटनाशक दवाईयों की दुकानों पर छापे मारकर सात नमूने लेकर जांच के लिए भेजा है।
जिला कृषि अधिकार अवधेश मिश्र के अनुसार डीएम जगतरात के निर्देश पर कीटनाशक दवाईयों की दुकानों पर छापेमारी तेज कर दी गई। अब तक एक दुकान का लाइसेंस निरस्त किया गया है। तथा एक दर्जन से अधिक नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए है। उन्होंने टीम के साथ स्वयं बादीगढ़ चौराहे स्थित दुकानों पर छापेमारी की है। गांववासियों की शिकायत पर जांच में यह बात सामने आई है कि गांव के आसपास चल रही पेस्टी साइट की दुकानों पर ज्यादातर दवाईयां बुलंदशहर के सिकंदराबाद स्थित किसी कंपनी से मंगाई जाती है। आरोप है कि यह दवाईयां कृषि विभाग द्वारा स्वीकृत नही है। जिला कृषि अधिकारी के अनुसार अलग-अलग दुकानों से सात नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिए गए हैं। जिन दुकानों पर आवश्यक अभिलेख नही मिले है उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। गेहूं की बुआई चल रही है, जो फसल गेहूं की जम चुकी है उसमें कीटनाशक दवाइयों की आवश्यकता होगी। प्रशासन यह सुनिश्चित करने में लगा है कि किसान को सही दवाइयां उचित मूल्य पर मिले।
मेले में बताई जाएगी जैविक खाद तैयार करने की विधि
बिजनौर, 22 दिसंबर
कृषि विभाग की ओर से प्रदर्शनी मैदान में 23 दिसंबर को किसान सम्मान दिवस मनाया जाएगा। कृषि विभाग किसान सम्मान दिवस पर आयोजित मेले में गोबर से जैविक खाद तैयार करने के लिए डीकंपोजर वैक्टिरिया को लॉच करेगा। उपनिदेशक कृषि जेपी चौधरी ने किसानों से अपील की है कि वह प्रदर्शनी में आयोजित किसान सम्मान दिवस में अधिक संख्या में उपस्थित होकर जैविक खाद्य तैयार करने की प्रक्रिया कृषि विशेषज्ञों से प्राप्त करें।