{"_id":"5a3562e24f1c1b8d698c202b","slug":"21513448162-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा का नशेड़ी ने सरेराह दुपट्टा खींचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा का नशेड़ी ने सरेराह दुपट्टा खींचा
Updated Sat, 16 Dec 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदक। स्कूल से लौट रही छात्रा का नशे में धुत एक युवक ने चंदक बाजार में सरेआम दुपट्टा खींच लिया। छात्रा के शोर मचाने पर युवक गन्ने के खेत में घुस गया। इस घटना को लेकर काफी देर तक हंगामा मचा रहा।
चंदक स्थित इंटर कॉलेज की एक छात्रा स्कूल की छुट्टी के बाद शनिवार को सहेलियों के साथ घर लौट रही थी। चंदक मेन चौराहे के पास नशे में धुत एक युवक उनके पास आया और उसने एक छात्रा का दुपट्टा खींच लिया। दुपट्टा खींचते ही छात्रा ने शोर मचा दिया। यह देख छात्रा की सहेलियां भी सहम गईं। छात्रा का शोर सुनकर आसपास के दुकानदार व राहगीर एकत्र हो गए। उन्हें अपनी ओर आता देख युवक गन्ने के खेत में जा घुसा। दुकानदार व राहगीर भी उसके पीछे भागे। गन्ने के खेत में युवक की तलाश की गई पर वह हाथ नहीं आया। डरी-सहमी छात्रा सहेलियों के साथ घर चली गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह स्कूल आने के समय व छुट्टी के वक्त चौराहों व स्कूल के आसपास दुकानों पर युवकों का जमघट लगा रहता है। ये युवक छात्राओं पर छींटाकशी करते हैं। नरेश कुमार, पवन कुमार, गोविंद, संजय कुमार, तपराज सिंह, मदन सिंह का कहना है कि स्कूल जाने व छुट्टी के समय स्कूल के आसपास व रास्ते में पुलिस तैनात रहनी चाहिए। मंडावर थाने के एसएसआई सुभाष धनकड़ का कहना है कि छात्रा के दुपट्टा खींचने की कोई शिकायत पुुलिस को नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।