{"_id":"5a2c23b14f1c1b9e678c0989","slug":"21512842161-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैरियरों पर वाहनों से हो रही अवैध वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैरियरों पर वाहनों से हो रही अवैध वसूली
Updated Sat, 09 Dec 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। पंचायतीराज मंत्री भूपेंद्र चौधरी की लखनऊ में शनिवार को हुई समीक्षा बैठक में जिला पंचायत के बैरियरों से वाहनों से रात में हो रही अवैध वसूली का मुद्दा छाया रहा। मंत्री ने जिले के अफसरों से इस पर जवाब मांगा। बैरियरों पर खनन के वाहनों के नाम पर अन्य वाहनों से अवैध वसूली का यह खेल पिछले कई दिनों से चल रहा है। बैरियर बंद कराने के बाद भी ठेकेदार वसूली करने से बाज नहीं आ रहे। जिला पंचायत के अफसरों की ओर से ठेकेदार को इस बारे में नोटिस देने की तैयारी की जा रही है। फिर भी वसूली नहीं रुकी तो रिपोर्ट दर्ज होगी।
जिला पंचायत की ओर से मुरादाबाद निवासी चंद्रभान सिंह को पांच जून को अभिवहन शुल्क का तीन साल के लिए 70 लाख रुपये में ठेका दिया गया था। ठेके की शर्तों के मुताबिक ठेकेदार दूसरे राज्य से खनन के लिए आ रहे वाहनों से ही वसूली कर सकता है। अन्य किसी वाहन से वसूली नहीं की जा सकती है। जिले में बैराज, बेरखेड़ा, नजीबाबाद सीमा समेत चार जगह ये बैरियर लगाए गए। इन बैरियर पर रात में सभी वाहनों से अवैध वसूली का खेल शुरू हो गया। वसूली के कारण जाम के हालात भी बने रहते हैं, पर किसी को इसकी कोई चिंता नहीं। शुक्रवार की सारी रात बैराज समेत अन्य बैरियरों पर भी वाहनों से खूब अवैध वसूली हुई। शनिवार को लखनऊ में पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी की समीक्षा बैठक थी। बैठक में बिजनौर में बैरियरों पर वाहनों से हो रही अवैध वसूली का मामला भी जोर शोर से उठा। खुद मंत्री ने जिले के जिला पंचायत के अफसरों से इसका जवाब मांगा। अफसरों ने कहा कि केवल खनन के वाहनों से ही वसूली हो सकती है, अन्य वाहनों से नहीं। जिला पंचायत के एएमए श्यामबहादुर शर्मा के मुताबिक उन्होंने बैराज के बैरियर को अवैध वसूली की शिकायत पर बंद करा दिया गया है। फिर से अवैध वसूली की शिकायत मिल रही है। ठेकेदार को नोटिस भेजा जाएगा। अवैध वसूली नहीं रुकने पर रिपोर्ट दर्ज होगी।
नहीं लगाई रेट लिस्ट
जिला पंचायत के एएमए श्यामबहादुर शर्मा के मुताबिक ठेके के दौरान यह भी शर्त है कि किन वाहनों से बैरियर पर कितनी वसूली होनी है, इसकी लिस्ट ठेकेदार बैरियर पर लगाएगा। पर ठेकेदार ने कोई लिस्ट नहीं लगाई और सभी तरह के वाहनों से अवैध वसूली की जा रही है।