{"_id":"5a186a8f4f1c1b76678bd5d2","slug":"21511549583-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों का गन्ना पेमेंट को लेकर रहा कड़ा रूख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों का गन्ना पेमेंट को लेकर रहा कड़ा रूख
Updated Sat, 25 Nov 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशासन के साथ बैठक में किसानों का गन्ना पेमेंट को लेकर रहा कड़ा रुख
बिजनौर। कलक्ट्रेट सभागार में जिला प्रशासन की किसानों के साथ बैठक हुई। किसानों ने बिंदुवार अपना पक्ष रखा। भाकियू के जिला अध्यक्ष दिगंबर सिंह ने बैठक में कहा कि यदि 30 नवंबर तक गन्ना खरीद केंद्रों पर घटतौली नहीं रुकी तो किसान एक दिसंबर से डीएम के कार्यालय के सामने तौल कांटा लगाकर गन्ने से भरी गाड़ी तौलना शुरू कर देंगे।
किसानों का आरोप है कि शुगर मिल किसानों के गन्ने में तरह तरह की कमियां निकालकर परेशान कर रहे हैं। गन्ने से भरी गाड़ियों को वापस कर दिया जाता है। गन्ना खरीद केंद्रों पर जमकर घटतौली हो रही है। किसान की कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। बरकातपुर शुगर मिल किसानों का शोषण करने पर तुला है। किसानों को डाले गए गन्ने का भुगतान नहीं किया जा रहा है। किसानों ने मांग की कि गन्ना मूल्य का भुगतान 14 दिन के अंदर किया जाए। किसानों का उत्पीड़न करने वाले शुगर मिल पर प्रशासन शिकंजा कसे। एडीएम वित्त व राजस्व सुरेंद्र राम ने किसानों की मांगों से सहमति जताते हुए किसानों का उत्पीड़न नहीं होने देने का भरोसा दिया। डीसीओ ओपी सिंह ने किसानों को टीम बनाकर घटतौली रोकने के लिए छापामारी का आश्वासन दिया । जिला अध्यक्ष के अनुसार गन्ना मूल्य भुगतान तय समय में कराने की जिम्मेदारी एडीएम व डीसीओ ने ली है। यदि 30 नवंबर तक प्रशासन अपने वायदे पर खरा नहीं उतरता है तो एक दिसंबर से डीएम दफ्तर में तौल कांटा लगाकर तौल की जाएगी।