{"_id":"59b196ce4f1c1bfc7f8b4d0e","slug":"21504810702-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बीमार लोगों का गांव में जाकर परीक्षण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बीमार लोगों का गांव में जाकर परीक्षण किया
Updated Fri, 08 Sep 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफजलगढ़ । गांव हिदायतपुर चौहड़वाला में डेंगू बुखार से तीन लोगों की हुई मौत के मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में पहुंच कर ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। रक्त स्लाइड बनाई और बीमार लोगों को दवाइयों का वितरण किया।
गांव हिदायतपुर चौहड़वाला में बुखार के कारण दो दिन पहले दो किशोरियों और व्यक्ति (50) की बुखार से मौत हो गई थी। गांव में बुखार फैलने की सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी गई थी। बृहस्पतिवार सुबह पीएचसी प्रभारी शमीम अहमद के नेतृत्व में टीम में शामिल कर्मचारी गांव में पहुंचे। बुखार से ग्रसित मरीजों का परीक्षण किया। उनके ब्लड का सैंपल लिया। मरीजों को दवाई दी गई। इस मौके पर चिकित्सक शमीम अहमद ने ग्रामीणों से अपने आसपास सफाई रखने के लिए प्रेरित किया। चिकित्सक ने बताया कि ब्लड की स्लाइड को जांच के लिए पीएचसी कासमपुरगढ़ी भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने पर ही बुखार का पता चल पाएगा। बुखार पॉजीटिव आने पर विभाग की ओर से गांव में कीटनाशक का छिड़काव कराया जाएगा और उनका उपचार होगा। परीक्षण टीम में कादराबाद पीएचसी प्रभारी शमीम अहमद , संजय शर्मा, प्रमोद शर्मा, अमित कुमार, राजीव कुमार रहे।