{"_id":"5cb772b3bdec2214195ad3f8","slug":"201555526322-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बसों के फेरे बढ़ाएगा परिवहन निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बसों के फेरे बढ़ाएगा परिवहन निगम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। मतदान दिवस पर यात्रियों को घंटों तक बसों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इसके लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने बिजनौर डिपो की रोडवेज बसों के फेरे बढ़ाने का फैसला किया है। अफसरों के अनुसार यह व्यवस्था 18 से 24 अप्रैल तक लागू रहेगी। बिजनौर डिपो की 15 बसें द्वितीय और तृतीय चरण के चुनाव में लगाई गई हैं।
बिजनौर डिपो में कुल 118 बसें हैं। इनमें 90 निगम की और 28 अनुबंधित शामिल हैं। अफसरों के अनुसार 15 बसें पोलिंग पार्टियों को मतदान स्थलों तक ले जाने और लाने के लिए लगाई गई हैं। इस अवधि के दौरान जिले के किसी भी रूट पर यात्रियों को कोई परेशानी नहीं होगी। बिजनौर बस स्टेशन से दिल्ली, पौड़ी, बरेली, शाहजहांपुर, पानीपत, खटीमा आदि कई स्थानों के लिए बसों का संचालन होता है। यहां से प्रतिदिन हजारों यात्री विभिन्न स्थानों के लिए यात्रा करते हैं। जिन रूटों से बसें कम रहेंगी, उन पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे ताकि यात्रियों को आवागमन में कोई परेशानी न हो। इस अवधि में चालकों और परिचालकों छुट्टी पर रोक लगाई गई है। साथ ही बिना बताए जो भी चालक-परिचालक गैरहाजिर रहेंगे तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एआरएम विनोद कुमार मौर्य ने बताया कि इनमें अधिकांश बसें दिल्ली-कोटद्वार रूट की हैं। बाकी सभी अन्य सभी रूटों की हैं। इन रूट पर फेरे बढ़ाए जाएंगे।