फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   थाना चौराहे पर भाकियू ने जाम लगाया

थाना चौराहे पर भाकियू ने जाम लगाया

Sat, 09 Mar 2019 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
थाना चौराहे पर भाकियू ने जाम लगाया
थाना चौराहे पर भाकियू ने जाम लगाया
विज्ञापन

स्योहारा। भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने थाना चौराहे पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित किसानों ने जाम में फंसे एसडीएम धामपुर कुंवर वीरेंद्र कुमार मौर्य को भी नहीं निकलने दिया। एसडीएम ने थाने में आयोजित अमन कमेटी की सभा में जा रहे थे।

किसान कार्यकर्ता थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह के समझाने पर किसान शुगर मिल प्रबंधन से थाने में बैठकर बात करने पर राजी हुए। किसानों का कहना था कि शुगर मिल स्योहारा प्रतिदिन गेट के गन्ने की 25 से 30 हजार क्विंटल कम पेराई कर रहा है। इसकी वजह से लगभग तीन लाख आठ हजार क्विंटल गन्ना खेतों में पड़ा है। खेतों में गन्ना खड़ा होने के कारण किसान अगली फसल नहीं बो पा रहे हैं। किसानों ने शुगर मिल पर किसानों को भुगतान के संबंध में कोर्ट के दिये गए आदेश को अनदेखी करने का भी आरोप लगाया। भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी गजेंद्र सिंह टिकैत ने शुगर मिल प्रबंधन पर आरोप लगाया कि कोर्ट ने शुगर मिल को 14 दिन के अंदर किसानों को भुगतान करने का आदेश दिया है। शुगर मिल प्रबंधन कोर्ट द्वारा दिए गए आदेश के अनुसार किसानों को भुगतान नहीं कर रहा है। धामपुर एसडीएम वीरेंद्र कुमार मौर्य ने मिल प्रबंधन के प्रतिनिधि एचआर मैनेजर विवेक श्रीवास्तव, केन मैनेजर गेंदा सिंह और किसान यूनियन के पदाधिकारियों को थाने में बुलाकर वार्ता की मध्यस्थता की। मिल प्रबंधन को निर्देशित किया कि 28 मार्च तक किसानों का जो तीन लाख आठ हजार कुंटल गन्ना खेतों में खड़ा है। उसकी पेराई करना सुनिश्चित करें। ताकि किसान अपनी दूसरी फसल खेतों में बो सके। एसडीएम के आश्वासन पर कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन समाप्त किया। इस दौरान गजराम सिंह, त्रिवेंद्र सिंह, अनुज बालियान, यशपाल सिंह, इस्लामुद्दीन, शफीक अहमद, सतवीर सिंह, जितेंद्र सिंह, केशव, नीटू यादव, पोखर सिंह, संजीव राणा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed