फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   बिजनौर की धरती पर तैयार होंगे इंटरनेशनल पहलवान

बिजनौर की धरती पर तैयार होंगे इंटरनेशनल पहलवान

Tue, 05 Mar 2019 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर की धरती पर तैयार होंगे इंटरनेशनल पहलवान
बिजनौर की धरती पर तैयार होंगे इंटरनेशनल पहलवान
विज्ञापन

बिजनौर। जनपद की धरती पर इंटरनेशनल पहलवान तैयार करने के लिए राज्य स्तर के कई बड़े स्टेडियमों के कोच एवं विशेषज्ञ नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में आकर पहलवानी के गुर सिखाएंगे। इसके अलावा कई जनपदों के पहलवान भी यहां आकर कुश्ती के दांवपेंच सीखेंगे।
कुश्ती एक ऐसा खेल है, जहां पर मात्र शरीर ही हथियार होता है, लेकिन इस खेल में कोच की अहम भूमिका होती है। कोच पर ही सब कुछ निर्भर करता है। कोच ही पहलवान के टैलेंट को सर्च कर उसके हुनर को पहचान सकता है। कुश्ती में सुधार और पहलवानों को तराशने के लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है। अफसर इसका खाका तैयार करने में जुट गए हैं। इसके लिए जनपद के साथ देश भर के कुश्ती कोच आकर पहलवानों को दांव पेंच सिखाएंगे। साथ ही बाहरी पहलवानों को भी कुश्ती के दांव पेंच सिखाए जाएंगे।
विज्ञापन

जिला खेल कार्यालय के कोच धर्मदेव सिंह भाटी के अनुसार जिले के पहलवानों के निरंतर शानदार प्रदर्शन से उत्साहित होकर शासन ने यह निर्णय लिया है। कुश्ती के खेल को और भी बुलंदी तक पहुंचाने के लिए पहलवानों को तराशने का काम किया जाएगा। अफसरों के अनुसार कुश्ती के दांव पेंच सिखाने के लिए लखनऊ, मुरादाबाद, कानपुर, अमरोहा, मेरठ आदि कई बड़े स्टेडियम के कोच यहां आकर पहलवानों को तराशना शुरू करेंगे। इसके अलावा जनपद मुजफ्फरनगर के पचैंडा कलां स्थित श्री साईं अखाड़ा, मुरादाबाद के ईश्वर व्यायामशाला और संभल के त्यागी स्पोर्ट्स स्कूल तथा अमर सिंह भाटी खेल संस्थान, हसनपुर अमरोहा आदि के बालक बालिका वर्ग के पहलवानों को बुलाकर उन्हें कुश्ती का सिरमौर बनाने के टिप्स दिए जाएंगे, ताकि वे समय आने पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोच धर्मदेव सिंह भाटी ने बताया कि जिला खेल कार्यालय में कुल 40 पहलवानों का पंजीकरण है। इनमें से 35 बालक और पांच बालिकाएं शामिल हैं। सप्ताह में एक बार किसी भी एक स्टेडियम के कोच यहां आएंगे और पहलवानों को गुर देंगे। प्रत्येक कुश्ती प्रतियोगिता छह मिनट की होती है। कोच के मुताबिक जूनियर, सीनियर, तीन तीन मिनट के दो राउंड होते हैं। हर तीन मिनट का इवेंट होने पर 30 सेकेंड का रेस्ट दिया जाता है, जबकि सब जूनियर का समय चार मिनट होता है। प्रत्येक दो-दो मिनट के दो राउंड होने पर 30 सेकेंड का रेस्ट दिया जाता है। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह ने बताया कि शासन के निर्देशों का पालन किया जाएगा। इसका खाका तैयार किया जा रहा है। शीघ्र ही प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed