{"_id":"5bedc13dbdec2269c544c32e","slug":"201542308157-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक निदेशक ने किया अधीक्षक कार्यालय का दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाक निदेशक ने किया अधीक्षक कार्यालय का दौरा
Updated Fri, 16 Nov 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डाक निदेशक ने किया अधीक्षक कार्यालय का दौरा
बिजनौर। डाक निदेशक कृष्ण कुमार यादव ने डाक अधीक्षक कार्यालय का दौरा कर विभागीय अधिकारियों योजनाओं को रफ्तार देने के लिए टिप्स दिए। इससे अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मचा रहा।
बृहस्पतिवार को डाक निदेशक कृष्ण कुमार यादव ने टीम के साथ डाक अधीक्षक कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने डाक अधीक्षक को रिकार्ड दुरुस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही विभागीय कार्यों में हीलाहवाली करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की नकेल कसने की बात कही। इसके अलावा विभाग की योजनाओं न्यू पेंशन स्कीम, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक आदि के लक्ष्य पूरा करने के टिप्स दिए। डाक निदेशक ने कहा कि भारत सरकार की मंशा के अनुरूप लोगों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को विभागीय कार्यों को अमलीजामा पहनाने में किसी भी प्रकार की समस्या आने पर वे सीधे उनसे बात करें। वे समस्याओं का समाधान कराएंगे। इस दौरान सहायक अधीक्षक एस.के. झा, डाक निरीक्षक निर्मल यादव, पोस्टमास्टर देवेंद्र यादव, आईपीपीबी मैनेजर मनोज कुमार माहुर, विनय भटनागर, अनुराग मेहरोत्रा आदि मौजूद रहे।