{"_id":"5bad21d3867a557ec4199782","slug":"201538073043-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना सटटा प्रदर्शन मेले में 600 शिकायतों मौके पर निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना सटटा प्रदर्शन मेले में 600 शिकायतों मौके पर निस्तारण
Updated Fri, 28 Sep 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेले में 600 शिकायतों का निस्तारण
नगीना। गन्ना समिति परिसर में सट्टा प्रदर्शन एवं जैव उर्वरक गोष्ठी का आयोजन किया गया। सट्टा प्रदर्शन में दर्ज किसानों की 600 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। गोष्ठी में मुख्य अतिथि जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह ने किसानों को बताया कि जिन किसानों की गन्ना सट्टा में आधार नंबर, खतौनी, मोबाइल नंबर दर्ज नहीं हैं। वे तत्काल इन्हें दर्ज कराएं जिससे गन्ना सप्लाई में परेशानी न हो। कृभको के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक गजेंद्र सिंह ने किसानों को जैविक उर्वरकों के संदर्भ में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इनके प्रयोग से 15 से 20 प्रतिशत गन्ना बढ़ोतरी और एक प्रतिशत रिकवरी बढ़ती है। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. नरेंद्र सिंह, डॉ. केके सिंह ने किसानों को ड्रिप सिंचाई, तरल जैव, एनपीके के संदर्भ में जानकारी दी। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक अविनाश चंद तिवारी, गन्ना सचिव धर्मेंद्र सिंह ने किसानों की समस्याओं का समाधान किया। अध्यक्षता गन्ना समिति के चेयरमैन काजी अरशद मसूद ने की। इस अवसर पर चेयरमैन कृपाल सिंह, चौधरी दिग्विजय सिंह आदि किसान मौजूद रहे।