{"_id":"5ba7e081867a557f220f9c1a","slug":"201537728641-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इन सड़कों पर गाड़ी तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इन सड़कों पर गाड़ी तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल
Updated Mon, 24 Sep 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। मुख्यमंत्री के अल्टीमेटम वाले दो पंद्रह जून गुजर जाने के बाद भी सड़कों की बदहाली बरकरार है। शहर केे जोड़ने वाली सड़कें ही नहीं कस्बों को जाने वाली सड़कें भी जर्जर हालत में हैं। इन सड़कों पर गाड़ी से चलना तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल है। आलम यह है कि सड़क में गड्ढे नहीं बल्कि गड्ढे में सड़क है। सैदनगली कस्बे की आबादी के बीच से गुजरने वाली सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। इस सड़क से राहगीरों को गुजरने में पसीने छूट जाते हैं। वहीं हसनपुर से रामपुर भूड़ को जोड़ने वाली सड़क भी बदहाल है। इस रोड पर भी गड्ढे ही गड्ढे हैं। मुख्यमंत्री ने एक बार फिर पंद्रह अक्तूबर का अल्टीमेटम दिया है। इससे लोगों को सड़कों की हालत सुधरने की उम्मीद फिर से जागी है।
हल्की बारिश में कस्बे की सड़क बन जाती है तालाब
सैदनगली। हसनपुर-संभल राजमार्ग पर सैदनगली में घनी आबादी के बीच में सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे हैं। सैदनगली कस्बे में हसनपुर-संभल राजमार्ग पर डॉक्टर नवीन के अस्पताल के सामने और जोया तिराहे पर डामर रोड में गड्ढे बने हुए हैं। इससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हल्की सी बारिश में ही गड्ढों में पानी भर जाता है। सड़कें तालाब बन जाती है। इन गड्ढों से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। लेकिन संबंधित विभाग वाले अधिकारी इस ओर से आंखें मूंदे हुए हैं। जबकि मुख्यमंत्री का संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश हैं कि सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाए।
जलभराव से होकर गुजरते हैं स्कूली बच्चे
हसनपुर। हसनपुर से रामपुर भूड होते हुए बसेड़ा खुर्द, टांडा पूठी, पीपली, दाऊद कटाई होते हुए गजरौला तक जाने वाले मार्ग पर झम्मन लाल डिग्री कॉलेज के निकट जलभराव होने से लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण यह तालाब का रूप ले रहा है। इससे सर्वाधिक दिक्कत डिग्री कॉलेज और सुनील कुमार इंटरनेशनल एकेडमी जाने वाले छात्र-छात्राओं को हो रही है। नगर वासियों क्षेत्र वासियों ने इस मार्ग को ठीक कराने की मांग की है। मांग करने वालों में राजाराम प्रधान, संतराम, अनीता देवी, आफताब, जावेद अली खान, लताफत प्रधान आदि लोग शामिल रहे।