{"_id":"5b9d5678867a557ec524c170","slug":"201537037944-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नींदडू़ में राजस्व विभाग ने खरीदार को कृषि भूमि पर कब्जा दिलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नींदडू़ में राजस्व विभाग ने खरीदार को कृषि भूमि पर कब्जा दिलाया
Updated Sun, 16 Sep 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्व विभाग ने कृषि भूमि पर कब्जा दिलाया
नींदडू़। राजस्व विभाग ने पुलिस बल द्वारा कब्जे का विरोध कर रहे लोगों को लाठी फटकार कर खदेड़कर कृषि भूमि खरीदने वाली फर्म को भूमि की पैमाइश व निशानदेही करके कब्जा दिला दिया। लोगों पर लाठियां बरसाने से गांववालों में रोष है।
मनकुआ-अंथाई शेख चौराहे पर सऊदी अरब में रह रहे सऊद हाशमी पुत्र जफर जमील की खसरा संख्या 884 तथा 891 में 3.5 हेक्टेयर कृषि भूमि है। इस भूमि पर उनका चचेरा भाई फर्रूख जलील खेती करते आ रहे हैं। सऊद हाश्मी ने इस भू-भाग की पावर ऑफ अटार्नी माहिर जलील को दे दी थी। माहिर जलील ने बिजनौर की फर्म का जमीन बेच दिया। जमीन पर पहले से खेती करते आ रहे लोगों को आपत्ति थी। शनिवार को डीएम अटल कुमार राय के निर्देश पर खरीददार को भूमि पर कब्जा दिलाने के लिए नायब तहसीलदार रमेश चौहान राजस्व विभाग के अमले व पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर जेसीबी मशीन व ट्रैक्टर हैरो भी पहुंच गए। प्रशासनिक अधिकारियों के मौके पर पहुंचते ही भूमि में खेती कर रहे लोगों ने जमीन पर कब्जे का विरोध करना शुरू कर दिया। उनका कहना था कि उनके पास अदालत का स्थगनादेश है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पुलिस द्वारा भीड़ को हटाने के लिए लाठी फटकारी गई। आरोप है कि पुलिस ने लोगों को दूर तक दौड़ाया। इस दौरान नईम अहमद, परवेज अहमद, महबूब अहमद, सईदुल हसन पप्पू, विसाल अहमद, सलीम अहमद, मोहम्मद नईम, नौशाद अहमद तथा जुल्फुकार अहमद घायल हो गए। अमीर अली, इरशाद, नवेद, शकील तथा तौफीक ने पुलिस कार्रवाई की निंदा की। इससे पूर्व भूमि खरीददारों के कब्जे का विरोध तथा वहां डिग्री कालेज बनाने की बात कर रहे पूर्व जिला पंचायत सदस्य फिरासत हुसैन को पुलिस हिरासत में लेकर अपने साथ थाना कोतवाली धामपुर ले गई।
नायब तहसीलदार रमेश चौहान ने बताया कि सऊदी अरब में रहने वाले सऊद हाशमी ने अपने चचेरे भाई माहिर जलील को उक्त भूमि का मुख्तार-ए-आम बना दिया था। इस आधार पर माहिर जलील ने नींदडू़ खास में स्थित खसरा संख्या 884 तथा 891 की 3.5 हेक्टेयर कृषि भूमि का बैनामा 18 नवंबर 2017 को मैसर्स सुंदरपुर प्रॉपर्टीज गोल्डन टावर बिजनौर की नई बस्ती निवासी अनुज कुमार , सैदपुर-बास्टा के चमन कुमार तथा नींदडू़ खास के नासिर जलील के नाम कर दिया। डीएम द्वारा 22 जुलाई 2018 को दिए गए आदेश के अनुपालन में उन्होंने शनिवार को मौके पर पहुंचकर जमीन की पैमाइश कराते हुए निशानदेही कराई तथा खरीददारों को कब्जा करा दिया। इसी बीच खेत में खड़ी फसल को नुकसान पहुंचाने से मना करने के बावजूद क्रेताओं की ओर से गन्ने की खड़ी फसल को ट्रैक्टर व हैरो से जोतकर तहस नहस कर दिया गया। कोतवाल संजय कुमार पांचाल के नेतृत्व में भारी पुलिस बल घटना स्थल पर मौजूद रहकर वस्तु स्थिति पर निगाह रखे रहा।