फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   रजिस्ट्री और स्पीड पोस्ट के जरिए बहनों तक पहुंचेगी राखियां

रजिस्ट्री और स्पीड पोस्ट के जरिए बहनों तक पहुंचेगी राखियां

Thu, 23 Aug 2018 12:53 AM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
रजिस्ट्री और स्पीड पोस्ट के जरिए बहनों तक पहुंचेगी राखियां
अमरोहा। बहनों के प्यार को डाकिया रविवार में भी भाइयों तक पहुंचाएगा। बहनों का प्यार आपकी कलाई पर सजने में कोई दिक्कत पेश नहीं आएगी। साथ ही राखियों की डाक, रजिस्ट्री और स्पीड पोस्ट को करमुक्त रखा गया है।
विज्ञापन

लिफाफे में रखकर भाइयों के लिए भेजे रक्षा सूत्रों को समय पर बहनों तक समय पर पहुंचाने की डाक विभाग ने जिम्मेदारी ली है। बहनों के रक्षा सूत्र को भाइयों की कलाई पर सजाने के लिए डाक विभाग ने तैयारी कर ली है। दूर बैठे भाई के लिए बहनों के प्यार को डाक विभाग समय पर पहुंचाएगा। रक्षाबंधन से पहले ही पोस्टमैन को रक्षा सूत्र घर-घर वितरित करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रधान डाकघर पर पोस्टमास्टर सुरेंद्र कुमार ने बताया कि साधारण डाक से लेकर रजिस्ट्री और स्पीड पोस्ट के जरिए राखियों को समय पर पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए पोस्टमैन को भी समय पर घर-घर डिलीवरी देने को कहा गया है। रविवार में भी हमारे डाकिया राखियों के लिफाफे की डिलीवरी करेंगे। बहनें पोस्ट के लिफाफे पर राखियां जरूर लिखें जिससे उन्हें अलग ही छांट कर रखा जा सके। इस बार राखियों को कर के दायरे से सरकार ने मुक्त कर दिया है। इसलिए डाक विभाग भी राखी की डाक को करमुक्त कर चुका है। 20 ग्राम तक के साधारण डाक की कीमत 5 रुपये, रजिस्ट्री की 22 रुपये और स्पीड पोस्ट की 40 रुपये है। लेकिन राखियां लिफाफे में होेने पर इस पैसे में शामिल कर को खत्म कर दिया जाएगा। इससे डाक की कीमत कम हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed