फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   सड़क हादसों में एक युवक समेत तीन की मौत

सड़क हादसों में एक युवक समेत तीन की मौत

Tue, 14 Aug 2018 12:52 AM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में एक युवक समेत तीन की मौत
सड़क हादसों में युवक समेत तीन की मौत
विज्ञापन

बिजनौर/नूरपुर/बरूकी। जिले में तीन अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में वृद्ध समेत तीन लोगों की मौत हो गई। बरसात के मौसम में वाहनों की तेज रफ्तार हादसों की वजह बनी। स्कूटी और बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगा रखे थे।
सोमवार को मुजफ्फरनगर जिले के रामराज थानांतर्गत गांव हाशिमपुर निवासी रामकिशन (70) स्कूटी से बिजनौर से अपने गांव लौट रहे थे। बैराज के पास पीछे से आ रही मुजफ्फरनगर डिपो की बस ने उन्हें टक्कर मार दी। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक दुर्घटना के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

शिवाला कलां थाना क्षेत्र के गांव धारुपुर निवासी मुन्ने सिंह (60) सोमवार को अपनी रिश्तेदारी में गांव रोशननगर आए थे। दोपहर करीब एक बजे वहां से लौटते हुए उनकी बाइक नूरपुर की ओर से आ रही कार की चपेट में आई गई। हादसे में मुन्ने सिंह की मौके पर मौत हो गई। चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। उनके पुत्र धर्मवीर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरुकी में सोमवार दोपहर 35 वर्षीय युवक बिजनौर की ओर बाइक से जा रहा था। जैसे ही वह बरुकी नहर से आगे निकला एक डीसीएम की चपेट में वह आ गया। युवक के ऊपर से डीसीएम का पहिया उतर गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसकी जेब से कोई भी कागज नहीं निकला, जिससे उसकी शनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने बाइक की जानकारी निकाली। बाइक बनखला निवासी एक व्यक्ति के नाम पर निकली। इसकी सूचना उक्त व्यक्ति के परिजनों को दी गई। परिजनों ने बताया कि यह बाइक उन्होंने काफी दिन पहले बेच दी थी।


स्कूल की बस पलटी, दस बच्चे घायल
फोटो समाचार
स्योहारा। डीएवी पब्लिक इंटर कॉलेज स्कूल की बस सोमवार सुबह छात्र-छात्राओं को छोड़ने के लिए गांव बुढेरन जा रही थी। बुढेरन मार्ग पर सड़क के किनारे टेलीकॉम कंपनियों द्वारा वायर डालने के लिए खोदे गए गड्ढे में बस का पहिया आ जाने से बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बच्चों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़कर बस के पास पहुंचे। पुलिस की मदद से बच्चों को बस से निकला। घायल बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। आशिफ, रानी, भावना चौहान, अनमोल, देव, आकांक्षा, अनु, दिव्यांशी आदि घायल हुए उन्हें उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed