{"_id":"5b6f2d6e4f1c1bdd258b46cc","slug":"201534012782-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेशन मास्टरों ने शुरू की 24 घंटे की भूख हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेशन मास्टरों ने शुरू की 24 घंटे की भूख हड़ताल
Updated Sun, 12 Aug 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद। वेतन विसंगतियों को लेकर स्टेशन मास्टरों ने भूख हड़ताल शुरू कर दी। हड़ताली स्टेशन मास्टरों ने रेल मंत्रालय और सरकार पर सातवें वेतन आयोग में अनियमितता का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की।
ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन ने केंद्रीय कार्यकारिणी के आह्वान पर भारतीय रेलवे के स्टेशन मास्टरों ने अपनी लंबित मांगों के संबंध में 24 घंटे की भूख हड़ताल शुरू कर दी। नजीबाबाद रेलवे स्टेशन पर एसएस आरके मीणा, लक्सर शाखा के अध्यक्ष संदीप कुमार, शाखा सचिव आशीष शर्मा के नेतृत्व में नजीबाबाद स्टेशन सहित लक्सर ब्रांच के स्टेशन मास्टरों ने हड़ताल की।
एसएस आरके मीणा ने कहा कि सातवें वेतन आयोग में किए गए भेदभाव के कारण स्टेशन मास्टरों की प्रोन्नति की संभावना खत्म हो गई है। जिससे उनका करियर संकट में है। उन्होंने कहा कि ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन ने तीसरे मॉडिफाइड एश्योर्ड करियर प्रोग्रेशन स्कीम के लाभ की मांग की है। उन्होंने कहा कि 4800 रुपये का पे स्केल सिर्फ फाइनेंशियल अपग्रेडेशन है जो स्टेशन मास्टरों को स्वीकार नहीं है। एसोसिएशन की ओर से चेतावनी दी गई कि अगर भविष्य में उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो आगे प्रशासन को गंभीर परिणाम भी भुगतने पड़ सकते हैं। नजीबाबाद से स्टेशन अधीक्षक आरके मीणा, डिप्टी एसएस संदीप कुमार, अरविंद कुमार सिंह, अविनाश गुप्ता, स्टेशन मास्टर तरुण शर्मा आदि हड़ताल पर रहे।