{"_id":"5b5779ff4f1c1b6e118b5776","slug":"201532459519-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय मंत्री से मिलकर सड़क के चौड़ीकरण की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय मंत्री से मिलकर सड़क के चौड़ीकरण की मांग की
Updated Wed, 25 Jul 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्योहारा-नूरपुर मार्ग के चौड़ीकरण की मांग
नूरपुर। स्योहारा-नूरपुर मार्ग के चौड़ीकरण के लिए प्रयास शुरू हो गए हैं। नगीना सांसद डा. यशवंत सिंह के नेतृत्व में भाजपाइयों का प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर मार्ग के चौड़ीकरण की मांग की। केंद्रीय मंत्री ने उनकी मांग पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया है।
नूरपुर-स्योहारा मार्ग की चौड़ाई वर्तमान में सात मीटर है। यह मार्ग उत्तराखंड के काशीपुर से सीधा जुड़ा हुआ है। स्योहारा से आगे ठाकुरद्वारा मार्ग पर रामगंगा नदी का पुल बनने के बाद से यह मार्ग काफी व्यस्त हो गया है। अधिक ट्रैफिक होने के कारण अक्सर जाम की स्थिति रहती है। इसे फोरलेन कराने के लिए काफी दिनों से क्षेत्रवासी मांग करते चले आ रहे हैं। मार्ग की चौड़ा कराने के लिए नगीना सांसद डा. यशवंत सिंह द्वारा 12 जून को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखा गया था। इसके बाद नूरपुर के भाजपा नेता ठाकुर कपिल देव, पूर्व पालिका चेयरमैन उमेश कर्णवाल, नवीन कुमार, लोकेश कुमार, मनीष चौहान आदि सांसद यशवंत सिंह के साथ केंद्रीय परिवहन मंत्री से मिले और इस मार्ग को केंद्रीय निधि से सात मीटर से बढ़ाकर 10 मीटर कराने की मांग की। ठाकुर कपिल देव के अनुसार केंद्रीय मंत्री ने उन्हें इस संबंध में गंभीरता से विचार करने को कहा है।