{"_id":"5b4cf6f64f1c1b466d8b52ec","slug":"201531770614-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज सबलगढ़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज सबलगढ़
Updated Tue, 17 Jul 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज में शिक्षण कार्य ठप
भागूवाला। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज में स्टाफ की कमी से शिक्षण कार्य प्रभावित है। कॉलेज परिसर में विद्यार्थियों को पीने के पानी की सुविधा तक नहीं मिल पा रही और सफाई भी ठप है।
भागूवाला के गांव सबलगढ़ में तीन वर्ष पूर्व पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज की स्थापना हुई थी। भवन बनने के तीन वर्ष तक शिक्षण कार्य शुरू नहीं हुआ। शिक्षा विभाग ने तीन महीने पूर्व कॉलेज में शिक्षण सत्र शुरू कराया। सत्र शुरू हुए अभी चार माह पूरे नहीं हुुए कि कार्यवाहक प्रधानाचार्य पुनीत कौशिक का जीआईसी हरेवली स्थानांतरण कर दिया गया। सबलगढ़ के मॉडल इंटर कॉलेज में कक्षा छह में 83, कक्षा नौ में 73 और कक्षा 11 में छह विद्यार्थियों सहित कुल 172 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। वर्तमान में मात्र दो शिक्षक तीन कक्षाओं के विद्यार्थियों को पढ़ा रहे हैं। दोनों शिक्षक क्रमश: गणित और सामाजिक विषय के अध्यापक हैं। अंग्रेजी, हिंदी, विज्ञान सहित अन्य विषयों के शिक्षक भी तैनात नहीं हैं।
पेयजल संकट से जूझते हैं विद्यार्थी
भागूवाला। मॉडल इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों को सबमर्सिबल के माध्यम से पेयजल आपूर्ति विद्यार्थियों को दी जाती है। बिजली गुल होने पर कॉलेज में पेयजल संकट उत्पन्न हो जाता है। जिससे विद्यार्थियों को भीषण गर्मी में प्यासा रहने को विवश होना पड़ता है। कॉलेज की चाहरदीवारी नहीं है। जिससे आसपास की गंदगी कॉलेज परिसर में क्षेत्रवासी डाल देते हैं। कॉलेज के लिए न तो चौकीदार की तैनाती हुई है और न ही सफाईकर्मी तैनात है। जिससे कॉलेज परिसर में दूषित वातावरण बना रहता है। अभिभावकों ने डीआईओएस और जिला प्रशासन से कॉलेज की शिक्षा अव्यवस्था सुधार के लिए शिक्षक और स्टाफ की तैनाती की मांग की है।