{"_id":"5b3e6e4a4f1c1b84468b4d70","slug":"201530818122-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल को सीटी स्केन यूनिट की बंधी आस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल को सीटी स्केन यूनिट की बंधी आस
Updated Fri, 06 Jul 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। सब कुछ ठीकठाक रहा तो जल्द ही जिला अस्पताल को सीटी स्कैन यूनिट की सौगात मिलने वाली है। इससे यहां आने वाले मरीजों को खाशकर ट्रॉमा सेंटर लाए गए मरीजों को इसका लाभ मिलेगा। जिन्हें अभी तक मूलभूत सुविधाओं की कमी के चलते रेफर करना पड़ रहा था। इसके अलावा जिला अस्पताल में कुछ विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी को पूरा करने के भी संकेत मिले हैं। इससे मरीजों को इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
जिला अस्पताल में गुरुवार को डीएम हेमंत कुमार ने सीएमओ व सीएमएस से वार्ता के दौरान सीटी स्कैन यूनिट के लिए जिला अस्पताल परिसर में 150 वर्ग मीटर जगह की व्यवस्था करने को कहा। जगह की व्यवस्था के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की हामी के बाद जिलाधिकारी ने तकनीकि और वित्तीय इंतजामों के लिए बात करने का भरोसा दिलाया। बोले सबकुछ ठीक रहा तो लगभग छह माह में जिला अस्पताल में सीटी स्कैन यूनिट काम करने लगेगी। इसके बाद मरीजों और ट्रॉमा सेंटर में आने वाले घायालों को इसका लाभ मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में मौजूद डायलासिस और डिजीटल एक्स रे मशीन जैसी सुविधाएं लोगों को हर हालत में मिलनी चाहिए। इनके संचालन में आने वाली परेशानियों को लेकर शासन को रिपोर्ट भेजी गई है। इसके अलावा विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी को भी कॉंट्रेक्ट के जरिये पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
जिला अस्पताल की कैंटीन होगी जालीदार
अमरोहा। अधिकारियों से बातचीत के बाद जिलाधिकारी ने वार्डों का निरीक्षण किया। यहां मरीजों से पूछताछ के बाद एएनएम डयूटी कक्ष में रखे ऑक्सीजन सिलेंडर को चेक किया। इसके बाद जिला अस्पताल की कैंटीन में जाकर वहां फैली अव्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी जतायी और कैंटीन के काउंटर सहित खिड़की, दरवाजों को जालीदार बनवाने के निर्देश दिए। ताकि मरीजों के लिए बनाए जाने वाले भोजन को मक्खियों से बचाया जा सके। उन्होंने मरीजों के लिए पैक करके ही खाना भेजने के निर्देश दिए।