{"_id":"5ac3c2c84f1c1bf4618b53c3","slug":"201522778824-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हापुड़ एनुअल मीट में लॉयनेस ने मचाई धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हापुड़ एनुअल मीट में लॉयनेस ने मचाई धूम
Updated Tue, 03 Apr 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद (बिजनौर)। लॉयनेस क्लब नजीबाबाद को हापुड़ में आयोजित एनुअल मीट में कई पुरस्कार प्रदान किए गए। क्लब की अध्यक्ष अनुराधा माथुर ने रैंप वॉक में खिताब जीता।
लायंस क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अजय सिंघल, चेयरपर्सन बेबी जिंदल, गेस्ट ऑफ ऑनर मुकेश गोयल के निर्देशन में हापुड़ में आयोजित विभिन्न क्षेत्रों से क्लब प्रतियोगिता में नजीबाबाद लॉयनेस क्लब नजीबाबाद ने धूम मचाई। पंछी थीम डांस ग्रुप, क्लब सेवाओं और पौधरोपण में नजीबाबाद को प्रथम पुरस्कार मिला। बैनर प्रतियोगिता में तृतीय पुरस्कार मिला। क्लब की अध्यक्ष अनुराधा माथुर को रैंप वॉक, डॉ. राखी अग्रवाल को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के लिए तथा प्रोजेक्ट प्रस्तुति के लिए भी नजीबाबाद क्लब को सम्मानित किया गया। अध्यक्ष अनुराधा माथुर, सचिव मोहिनी अग्रवाल, कोषाध्यक्ष डॉ. मधु गुप्ता के निर्देशन में क्लब ने रचनात्मक कार्य और सक्रिय भागेदारी से नगर और बिजनौर का नाम रोशन किया। हापुड़ कार्यक्रम में नीलम अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, राखी अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल, ममता सिंघल, श्रद्धा अग्रवाल, रजनी अग्रवाल सहित कई लॉयनेस सदस्यों ने भाग लिया।