{"_id":"5a623ffb4f1c1b92268b565c","slug":"201516388347-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता का तालाब में शव मिलने से कोहराम मचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता का तालाब में शव मिलने से कोहराम मचा
Updated Sat, 20 Jan 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेहड़ । गांव कासमपुरगढ़ी निवासी तीन दिन से लापता व्यक्ति का घर के पीछे बने तालाब में शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना किसी पुलिस कार्रवाई के मृतक के शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया है।
गांव निवासी वकील तीन दिन से लापता था। वह मेहनत मजदूरी कर परिवार पालता था। परिजनों ने संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं लगा। बृहस्पतिवार को अचानक वकील का शव घर के पीछे बने तालाब में मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों का कहना है कि वह कई बार रात को मजदूरी कर घर वापस आता था। पैर फिसलने से वह तालाब में गिर गया होगा । वकील पत्नी का रो रोकर बुुरा हाल है। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा है। दोपहर बाद बिना किसी पुलिस कार्रवाई के मृतक के शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। पुलिस ने मामला संज्ञान में होने से इंकार किया है।