{"_id":"5a5e42684f1c1b72268b4be7","slug":"201516126824-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाषण, पोस्टर, मॉडल प्रतियोगिता आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाषण, पोस्टर, मॉडल प्रतियोगिता आयोजित
Updated Wed, 17 Jan 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
विजेताओं को किया पुरस्कृत
नांगलसोतील (बिजनौर)। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से आरबीएस इंटर कॉलेज नांगल में भाषण, पोस्टर और मॉडल प्रतियोगिता आयोजित की गई।
मंगलवार को आरबीएस इंटर कॉलेज में प्रतियोगिता आयोजित हुई। मॉडल प्रतियोगिता में आरबीएस इंटर कॉलेज की रक्षिता आर्य, समरीन ने प्रथम, अनंत, अर्पित ने द्वितीय, कंचन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में आरबीएस इंटर कॉलेज की तृप्ति अग्रवाल, निशा, शगुन ने प्रथम, विवेक, हर्ष ने द्वितीय, सेंट मेरीज स्कूल मंडावली शिवा चौहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
भाषण प्रतियोगिता में सेंट मेरीज स्कूल मंडावली के आदि ने प्रथम, आरबीएस इंटर कॉलेज की आरती कौशिक ने द्वितीय, राजकीय इंटर कॉलेज भागूवाला के राहुल कुमार ने तृतीय स्थान पाया। निर्णायक मंडल में साहू जैन महाविद्यालय नजीबाबाद के सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. सीपी सिंह, डॉ.अनिल कुमार शामिल रहे। प्रतियोगिता कि जिला समन्वयक सुधांशु वत्स, प्रधानाचार्य शिवप्रसाद लाल, प्रबंधक राघव प्रताप ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। राजीव चौहान, महावीर सिंह, कामेंद्र सिंह, गफूर अली, केशव शरण, संजय गोयल का सहयोग रहा।