{"_id":"5a5e40644f1c1b7f268b4ca0","slug":"201516126308-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विहिप कार्यकर्ताओ काप्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विहिप कार्यकर्ताओ काप्रदर्शन
Updated Wed, 17 Jan 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर । विश्व हिंदू परिषद ने विहिप के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया पर लगे मुकदमे वापस कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया । राष्ट्रपति के नाम एसडीएम सदर को मांग पत्र सौंपा ।
मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री कैलाश उपाध्याय, मनोज शर्मा और प्रदीप चौधरी के नेतृत्व में परिषद कार्यकर्ताओं ने विहिप के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण भाई तोगड़िया पर मुकदमे दर्ज वापस कराने की मांग को लेकर एसडीएम सदर को मांग पत्र सौंपा। पत्र में कहा गया है कि प्रवीण भाई तोगड़िया ने अपना जीवन देश धर्म के लिए लगा दिया है ऐसे श्रेष्ठ कार्यकर्ता को सरकार परेशान न करे। देश के खिलाफ और राष्ट्र द्रोह करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इस मौके पर गिरीश कुमार, सत्यवीर सिंह, जितेंद्र सिंह, राहुल, रिंकू शर्मा, सुमित, सत्यम सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।