{"_id":"5a526ff64f1c1bf61b8b747b","slug":"201515352054-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेलविन जोंस के जन्मदिन और नववर्ष पर कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेलविन जोंस के जन्मदिन और नववर्ष पर कार्यक्रम
Updated Mon, 08 Jan 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद। लायनेस क्लब संकल्प ने नववर्ष के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया। क्लब संस्थापक मेलविन जोंस का जन्मदिन मनाते हुए कैंसर पीड़ित व्यक्ति के इलाज के लिए आर्थिक मदद प्रदान की गई।
क्लब सदस्या शिवानी के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष मीनाक्षी ने केक काटा। वर्तमान अध्यक्ष ज्योति ने मीनाक्षी को उपहार देकर सम्मानित किया। क्लब के संस्थापक मेलविन जोंस के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम को यादगार बनाते हुए कार्यक्रम में शामिल हुए कैंसर पीड़ित व्यक्ति को आर्थिक मदद प्रदान की गई। क्लब अध्यक्ष ज्योति ने भविष्य में भी मदद का आश्वासन दिया। फैंसी ड्रेस के साथ कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने सदाबहार फिल्मी गीतों पर युगल नृत्य कर भावविभोर किया। जोन चेयरपर्सन रश्मि की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में शालू, सपना, तनु, रैना, शिवानी, श्वेता, अंजु, नीलम आदि मौजूद रहीं।