{"_id":"5a3c01764f1c1bf61b8b4720","slug":"201513881974-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस पलटी, एक महिला गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस पलटी, एक महिला गंभीर
Updated Fri, 22 Dec 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगीना । नगीना-रायपुर मार्ग पर चलने वाली एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में गिर कर पलट गई। बस में सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। एक दर्जन से अधिक सवारियां मामूली रूप से चोटिल हो गई। गंभीर रूप से घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद बिजनौर रेफर किया गया।
बृहस्पतिवार सुबह लगभग 11 बजे नगीना-रायपुर मार्ग पर चलने वाली एक प्राइवेट बस नगीना से चलकर जब गांव बेलड़ी के पास स्थित पुलिया के निकट पहुंची तो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के बराबर गड्ढे में गिरकर पलट गई। बस के पलटते ही सवारियों में चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने बस में फंसी सवारियों को निकाला । बस में गंभीर रूप से घायल हुई मोहल्ला मनिहारी सराय निवासी फात्मा (40) को नगीना सीएचसी पर उपचार के लिए लाया गया। जहां से उसे सिर में गंभीर चोट होने के कारण बिजनौर रेफर किया गया। मामूली घायल उपचार के बाद घरों को लौट गए। बस का चालक और हेेल्पर मौके से फरार हो गया।