फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   घटतोली रोकने को चला स्पेशल चैकिंग अभियान

घटतोली रोकने को चला स्पेशल चैकिंग अभियान

Sat, 09 Dec 2017 11:26 PM IST
Updated Sat, 09 Dec 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
घटतोली रोकने को  चला स्पेशल चैकिंग अभियान
घटतौली रोकने को छुट्टी के दिन की चेकिंग
विज्ञापन

जिले के 670 गन्ना सेंटरों पर की गई ताबड़तोड़ छापामारी
गन्ना उठान नहीं होने पर तौल इंचार्ज को जमकर हड़काया
अमर उजाला ब्यूरो
बिजनौर । शनिवार को गन्ना विभाग के अधिकारियों की छुट्टी निरस्त कर दी गई। प्रशासन ने गन्ना खरीद केंद्रों के कांटों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया । अभियान की कमान डीसीओ स्वयं संभाले थे। जिले के 670 गन्ना सेंटरों की चेकिंग की गई। कई सेंटरों पर किसानों को पखवाड़ा वार दी जाने वाली पर्चियों की सूची अंकित नहीं मिली। डीसीओ ने तौल इंचार्ज की जमकर क्लास ली। लापरवाह कर्मचारियों को घर भेजने की चेतावनी दी।
नौ दिसंबर को द्वितीय शनिवार को छुट्टी भी। डीसीओ ने जिले के गन्ना अधिकारियों की छुट्टी रद्द करके डीएम के निर्देशों के अनुपालन में जिले के गन्ना सेंटरों पर सामूहिक छापामारी कराई। नौ स्थायी जांच टीमों के अतिरिक्त दो दर्जन से अधिकारियों ने 670 गन्ना खरीद केंद्रों पर ताबड़तोड़ छापामारी की। जिले में नौ शुगर मिल के 761 सेंटर संचालित हैं। डीसीओ ओपी सिंह मोबाइल से मिनट टू मिनट छापों की जानकारी लेते रहे। उन्होंने स्वयं फतहपुर गंज प्रथम और द्वितीय, निजामतपुरा , हीमपुर दीपा सेंटरों पर छापे मारे। शासन के किसान योजनाओं की जानकारी देने के लिए सेंटरों पर फ्लैक्सी लगाने के निर्देश हैं। अधिकांश सेंटरों पर फ्लैक्सी लगी नहीं मिली। जांच में यह बात सामने आई कि सेंटरों पर पखवाड़ेवार पर्चियों की सूची लगाने के आदेशों को भी दरकिनार कर दिया गया है। कई जगह किसानों ने शिकायत की कि शुगर मिल सेंटरों से गन्ने की उठान नहीं कर रहे हैं। यदि कर भी रहे हैं तो कछुआ चाल से। इस पर डीसीओ ने तौल इंचार्ज की जमकर क्लास ली। डीसीओ ने चेतावनी दी कि यदि अगली बार व्यवस्था सही नहीं मिली तो उन्हे घर भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

दो करोड़ क्विंटल से अधिक गन्ने की खरीददारी
बिजनौर। डीसीओ ओपी सिंह के अनुसार जिले की नौ शुगर मिल नौ दिसंबर तक दो करोड़ छह लाख क्विंटल गन्ने की खरीद कर चुकी हैं। शुगर मिलों ने 21 लाख क्विंटल चीनी तैयार की है। बूंदकी और धामपुर शुगर मिल गन्ना रिकवरी में लगातार प्रदेश में पहले और दूसरे स्थान पर कब्जा बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed