फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   किसानों ने गन्ना खरीद में भेदभाव बरतने पर चीनी मिल जीएम ( गन्ना ) का घेराव कर प्रदर्शन किया

किसानों ने गन्ना खरीद में भेदभाव बरतने पर चीनी मिल जीएम ( गन्ना ) का घेराव कर प्रदर्शन किया

Fri, 10 Nov 2017 11:59 PM IST
Updated Fri, 10 Nov 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
किसानों ने गन्ना खरीद में भेदभाव बरतने पर चीनी मिल जीएम  ( गन्ना ) का घेराव कर प्रदर्शन किया
अफजलगढ़। भाकियू कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को मिल परिसर में प्रदर्शन पर मिल के गन्ना महाप्रबंधक एसपी सिंह का घेराव किया। किसानों का आरोप है कि चीनी मिल के अधिकारियों द्वारा अगेजी प्रजाति 258 के पैड़ी गन्ने की खरीदारी न कर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान गन्ना समिति के विशेष सचिव को ज्ञापन देकर समस्या का जल्द निदान न कराने पर आंदोलन को चेताया।
विज्ञापन

शुक्रवार को ब्लाक उपाध्यक्ष मुखतार सिंह के नेतृत्व में मिल परिसर में एकत्र हुए। एकत्रित होने के बाद किसानों ने चीनी मिल प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। किसानों ने आरोप लगाया कि चीनी मिल उनके 285 प्रजाति के पैड़ी गन्ने की खरीद करने से मना कर रही है, जबकि इस प्रजाति का गन्ना अगेती गन्ने की फसल में आता है। किसानों ने मिल अधिकारियों पर अपने स्वार्थों को पूरा करने के चक्कर में किसानों का नुकसान करने का आरोप लगाया। आरोप है कि गन्ना समिति की ओर से गन्ना पर्चियां ठीक लगाई गई थीं, पर बाद में मिल अधिकारियों की मनमानी से उनकी 285 प्रजाति के पैड़ी गन्ने की पर्चियों को कलेंडर से विलुप्त कर सट्टा लॉक कर दिया है। अब पर्चियां जारी नहीं हो रही है, जिससे किसानों में असंतोष है। किसानों ने गन्ने की आपूर्ति कराने को कलेंडर के हिसाब से गन्ने की छिलाई कर खेत में तैयार कर रखा है। जब उन्हें पर्चियां नहीं मिल रही है तो वे गन्ना अब कहां तौल कराई। किसान के हो रहे नुकसान से कोई लेना देना नहीं है। किसानों करीब दो घंटे महाप्रबंधक का घेराव किया। महाप्रबंधक द्वारा समस्या का निदान कराने का भरोसा देने के बाद ही किसान संतुष्ट हुए। महाप्रबंधक ने कहा कि इस समस्या को किसानों में गलतफहमी पैदा हो गई है। उधर, इस दौरान किसानों ने 12 नवंबर को बागडपुर चांदपुर में चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का संकल्प लिया। प्रदर्शनकारियों में राजेंद्र सिंह, सुखपाल सिंह , सुखजीत सिंह , प्रगट सिंह , ब्रजमोहन सिंह , विरसा सिंह, सुखदेव सिंह, राजकुमार रवि, ठाकुर राणा सिंह, हरप्रीत सिंह, प्रदीप शर्मा, बलवेंदर सिंह, गुरमेज सिंह, जाहिद हुसैन, मनजीत सिंह, चरणजीत सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed