{"_id":"59f610b54f1c1b8e698b8363","slug":"201509298357-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में स्कूटी सवार दिव्यांग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में स्कूटी सवार दिव्यांग घायल
Updated Sun, 29 Oct 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसे में स्कूटी सवार दिव्यांग घायल
नगीना। गांव धर्मशा नगंली निवासी दिव्यांग हिमांशु नगीना मुंसफी में स्टांप बेचने का कार्य करता है। शनिवार शाम वह तहसील से अपनी स्कूटी से गांव जा रहा था। हिमांशु नगीना रेलवे चौराहे के सामने कोतवाली देहात की ओर से आ रही बोलेरो की चपेट में आकर घायल हो गया। पुलिस, राहगीरों ने उसको सीएचसी भर्ती कराया, जहां से उसको बिजनौर रेफर कर दिया गया।
दुकान से दस हजार का सामान चोरी
नगीना। गांव झिलमिला निवासी रामपाल सिंह की नगीना के मोहल्ला अंबेडकर नगर में प्रिंटिंग प्रेस की दुकान है। वह शनिवार की शाम दुकान बंद करके घर गया था। रविवार की सुबह जब उसने दुकान खोली तो दुकान के पीछे की दीवार में कुंबल लगा हुआ था और दुकान से मोहर बनाने की मशीन समेत दस हजार रुपए का सामान चोरी हो गया था।
शराब के साथ दबोचा
नगीना। आबकारी प्रभारी सविता चौधरी ने बताया कि उन्होंने बूढ़ा वाली नहर के पास एक बाइक सवार व्यक्ति को रोककर चेकिंग की तो उसके पास से 50 पव्वे शराब के मिले। आबकारी प्रभारी ने बताया कि आरोपी व्यक्ति बढ़ापुर थाना क्षेत्र के गांव मदपुरी निवासी मलकीत सिंह है। उसका चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
रोजगार मेले में प्रशिक्षार्थियों ने साक्षात्कार दिया
नगीना। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत नगर के आईटीएमएस सेंटर पर एक रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में सेंटर के 720 प्रशिक्षार्थियों का दिल्ली, नोएडा, कानपुर की कंपनी के अधिकारियों ने इंटरव्यू लिए। इस अवसर पर सेंटर के डायरेक्टर हिमांशु राजज्ञान, अमित शर्मा, पवन शक्तियान, हिमांशु चौधरी मौजूद रहे।