{"_id":"59caa2614f1c1bd7538b48cd","slug":"201506452065-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सक की हत्या के विरोध में काटी पट्टी बांध किया कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्सक की हत्या के विरोध में काटी पट्टी बांध किया कार्य
Updated Wed, 27 Sep 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिकित्सकों ने काली पट्टी बांधकर किया कार्य
बिजनौर। जिला देवरिया में हुई चिकित्सक की हत्या के विरोध में प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के प्रदेशीय आह्वान पर चिकित्सकों ने काली पट्टी बांधकर कार्य किया। चिकित्सकों ने विरोध में शोकसभा के बाद एक घंटे का कार्य बहिष्कार किया।
सोमवार को देवरिया में हुई चिकित्सक अब्दुल खालिद की हत्या के विरोध में जिले भर के सरकारी चिकित्सालय के चिकित्सकों ने काली पट्टी बांध कर कार्य किया। जिला संयुक्त चिकित्सालय में शोक सभा में देवरिया में हुई चिकित्सक अब्दुल खालिद की हत्या की कड़ी निंदा की। चिकित्सकों ने मृतक चिकित्सकों ने दो मिनट का मौन रखकर आत्म शांति की प्रार्थना की। जिलाध्यक्ष रजनीश कुमार शर्मा ने अब्दुल खालिद के आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने तथा डाक्टरों पर बढ़ती हिंसा की रोक थाम हेतु आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। चिकित्सकों ने ऐसी घटनाओं में लापरवाही बरतने और दबाव में कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की है। इस दौरान सीएमएस डॉ. राकेश दुबे, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सुखबीर सिंह, डॉ. संजय शंकर, डॉ. अनिल अग्रवाल, डॉ. केके सिंह, डॉ. राजीव रस्तौगी, डॉ. ज्ञानचंद आदि मौजूद रहे।