फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   ग्राम पंचायत सदस्यों को तीन वर्ष बाद मिलेगा प्रशिक्षण

ग्राम पंचायत सदस्यों को तीन वर्ष बाद मिलेगा प्रशिक्षण

Mon, 25 Sep 2017 12:12 AM IST
Updated Mon, 25 Sep 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
ग्राम पंचायत सदस्यों को तीन वर्ष बाद मिलेगा प्रशिक्षण
नहटौर। जिले के 11 ब्लॉक में ग्राम पंचायत सदस्यों को निर्वाचित हुए करीब तीन साल हो गए है। मगर, अभी तक किसी को भी दायित्व और कर्त्तव्य समझने का प्रशासनिक प्रशिक्षण नहीं दिया गया। विधायक ओमकुमार की वजह से यह मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा तो प्रशासन हरकत में आया। अब यह प्रशिक्षण पांच अक्तूबर को दिया जाएगा।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत चुनाव में जिले के 11 ब्लॉकों में 14,106 ग्राम पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए थे। ग्राम पंचायत अधिनियम के तहत ग्राम पंचायत सदस्यों को उनके दायित्व और कर्तव्यों को समझने के लिए प्रशिक्षण देने का प्रवाधान है। करीब तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी उन्हें प्रशिक्षण नहीं दिया गया। ग्राम पंचायत स्तर पर कार्य शुरू कर दिए गए। प्रशिक्षण की बाट जोह रहे ग्राम पंचायत सदस्यों ने नहटौर विधायक ओमकुमार से मिलकर प्रशिक्षण दिलाने की मांग की। विधायक ओमकुमार के स्तर से ग्राम पंचायत सदस्यों की मांग को सीएम को अवगत कराया गया।इस मामले में मुख्यमंत्री के विशेष सचिव अजय कुमार ने जिला प्रशासन से जवाब मांगा था। जिला पंचायत राज अधिकारी ने शिकायतकर्ता कुलवीर चौधरी को सूचना प्रेषित कर बताया कि ग्राम पंचायत सदस्यों का दो दिवसीय अनिवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। डीपीआरओ मनीष कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण पांच अक्तूबर से होगा।
विज्ञापन


11 ब्लॉक के ग्राम पंचायत सदस्य
ब्लॉक ग्राम पंचायत सदस्य
नूरपुर 1402
कोतवाली 1863
अफजलगढ़ 1002
नहटौर 1158
किरतपुर 1916
मोहम्मदपुर देवमल 1302
नजीबाबाद 1689
हल्दौर 1168
जलीलपुर 1364
स्योहारा 1025
धामपुर 1217
जिला निर्वाचन कार्यालय की छह फरवरी 2016 की सूचना के मुताबिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed