फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   गन्ने के साथ सहफसली खेती कर अतिरिक्त लाभ कमाए

गन्ने के साथ सहफसली खेती कर अतिरिक्त लाभ कमाए

Mon, 11 Sep 2017 11:48 PM IST
Updated Mon, 11 Sep 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
गन्ने के साथ सहफसली खेती कर अतिरिक्त लाभ कमाए
सहफसली खेती पर दिया जोर
विज्ञापन

नूरपुर(बिजनौर)। धामपुर शुगर मिल की ओर से निकाली जा रही मानसून गन्ना बुवाई जागरूकता रैली के माध्यम से किसानों को सहफसली गन्ना खेती के लाभों से अवगत कराया गया।
रैली के नूरपुर शहीद तिराहा पर पहुंचने पर मिल के वरिष्ठ गन्ना उपप्रबंधक ओपी वर्मा ने कहा कि ट्रैंच विधि से गन्ना बुवाई करने के बाद गन्ने के बीच में दलहन, तिलहन एवं आलू बोकर किसान अतिरिक्त कमाई कर सकते हैं। गन्ना बोते समय दो गूलों के बीच की दूरी तीन से साढ़े चार फीट रखने पर पौधे में प्रकाश संश्लेषण सही तरीके से होता है, जिससे गन्ना लंबा और मोटा होता है, जिससे गन्ने के जितने पौधे उगते हैं, वह शत प्रतिशत जीवित रहते हैं। ट्रैंच विधि से गन्ना बोने के बाद सह फसल के रूप में तिलहन, दलहन अथवा आलू बोने से किसान को अतिरिक्त आय भी होती है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मानूसन के समय बोए गए गन्ने की पैदावार बसंतकालीन गन्ने की अपेक्षा डेढ़ गुणा ज्यादा होती है। तिलहन, दलहन, आलू को बोने से जमीन की उर्वरा शक्ति बढ़ती है और जमीन को अतिरिक्त नाइट्रोजन मिलती है। इस अवसर पर वरिष्ठ गन्ना अधिकारी संजय शर्मा, विजयपाल सिंह, विरेंद्र सिंह, अरविंद कुमार रहे। अपर गन्ना प्रबंधक ओमवीर सिंह, सरूर आलम जैदी ने झंडी दिखाकर रैली को धामपुर के लिए रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed