{"_id":"5990aadf4f1c1bb6568b4761","slug":"201502653151-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरे परिवार और समर्थकों के साथ हो रही ज्यादती:उदयन वीरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरे परिवार और समर्थकों के साथ हो रही ज्यादती:उदयन वीरा
Updated Mon, 14 Aug 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। उदयन वीरा ने कहा कि गत दिनों जो मुकदमे कायम हुए हैं, उनसे उनका कोई लेना-देना नहीं है। किसी से उनका कोई झगड़ा नहीं है। चंद लोग अपने राजनीतिक हितों को लेकर उनका विरोध कर रहे हैं। कहा कि जसवंत सिंह की मृत्यु पर वे संवेदना व्यक्त करते हैं, लेकिन जिस तरीके से असामाजिक तत्वों ने शहर कोतवाली पर रात भर कब्जा बनाए रखा, हंगामा व तोड़फोड़ की वह निंदनीय है। मंत्री अतुल गर्ग की गाड़ी व विधायक लोकेंद्र चौहान पर हमले का मुख्य आरोपी साकेंद्र चौधरी भी शहर कोतवाली में लगातार हंगामा करता रहा। पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता की, इसके बाद भी पुलिस मूक दर्शक बनी रही और साकेंद्र चौधरी को गिरफ्तार नहीं किया। जबकि पुलिस ने दबाव में आकर विधायक लोकेंद्र चौहान, पूर्व विधायक रुचि वीरा व अन्य के विरुद्ध झूठा व निराधार मुकदमा कायम कर लिया। उन्होंने जिला प्रशासन से अनुरोध किया कि असामाजिक तत्वों के दबाव में आकर झूठे मुकदमे दर्ज न कराए जाएं। जो मुकदमे कायम हुए हैं वे तुरंत खत्म किए जाएं।
लोकेंद्र चौहान व रुचि वीरा के खिलाफ मुकदमे खत्म करने की मांग
कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष ठाकुर अवनीश कुमार, जिला पंचायत सदस्य ठाकुर अशोक कुमार शास्त्री, डा.पीके सिंह, गजेंद्र सिंह, ठाकुर मनोज कुमार, भारत सिंह चौहान, मुकुल कुमार, राजेंद्र सिंह ने एक संयुक्त बयान में नूरपुर के विधायक लोकेंद्र चौहान पर साजिश के तहत हुए हमले की निंदा की है। कहा कि हमले के दोषियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए। लोकेंद्र चौहान, पूर्व विधायक रुचि वीरा के खिलाफ चंद लोगों के जवाब में जो झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है उसे तुरंत खत्म किया जाए। जिला पंचायत अध्यक्ष का पद अनारक्षित है, इसलिए सभी लोग उदयन वीरा का समर्थन कर रहे हैं।