{"_id":"597b8a054f1c1b29528b481d","slug":"201501268485-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहारवीर बाबा के स्थल पर दबंग का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहारवीर बाबा के स्थल पर दबंग का कब्जा
Updated Sat, 29 Jul 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
अफजलगढ़ (ब्यूरो)। गांव अभयराजपुर में एक व्यक्ति ने जाहरवीर बाबा स्थल की भूमि पर अवैध कब्जा कर निर्माण शुरू कर दिया है।
गांव के फूल सिंह, राजकुमार, राजेश, भुवनेश, जय सिंह, आशीष, अशोक कुमार, जगदीश, ओमप्रकाश, दयाराम, बलराम ने एसडीएम से की शिकायत में कहा कि गांव में खसरा नंबर 212 ग्राम समाज की भूमि है। जिस पर जाहरवीर बाबा और रामनवमी आदि धार्मिक मेले का आयोजन किया जाता रहा है। आरोप है कि अब खाली पड़ी भूमि पर दूसरे समुदाय के एक व्यक्ति ने अवैध कब्जा कर बुनियाद भरकर निर्माण शुरू कर दिया है। गैर समुदाय के व्यक्ति कब्जा करने से हिंदू समाज के लोगों में रोष है। विरोध करने पर झूठे मुकदमे में दर्ज करने की धमकी दे रहा है। एसडीएम ने मामले की जांच कर तहसीलदार को भूमि कब्जा मुक्त कराने के आदेश दिए हैं। उधर, एसडीएम वीके सिंह का कहना है कि ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा नहीं करने दिया जाएगा। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी ।