{"_id":"597b89034f1c1b09738b459b","slug":"201501268227-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल का संचालन, नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल का संचालन, नोटिस जारी
Updated Sat, 29 Jul 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। मेडिकल स्टोर लाइसेंस के निरस्त होने के बाद भी मेडिकल का संचालन करने वालों को औषधि अनुज्ञापन अधिकारी मुरादाबाद ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में दवा विक्रेताओं को संचालन बंद करने के लिए कहा गया है।
करीब तीन दर्जन मेडिकल स्टोर विक्रेताओं ने लाइसेंस रिन्यूवल के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया बिना पूरी किए ही अपनी फाइल खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के कार्यालय में जून 2017 में जमा की थी। इस पर ड्रग इंस्पेक्टर ने औषधि विक्रेताओं को लाइसेंस रिन्यूवल के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करने को कहते सभी विक्रेताओं को फाइल लौटा दी थी, लेकिन औषधि विक्रेताओं ने फिर से बिना ऑनलाइन प्रक्रिया के ही अपनी फाइलें औषधि कार्यालय को भेज दी थीं। डीआई आशुतोष मिश्रा ने सभी फाइलों को औषधि अनुज्ञापन अधिकारी मुरादाबाद को भेज दिया था। अनुज्ञापन अधिकारी के स्तर से सभी विक्रेताओं को नोटिस जारी कर ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन कुछ ही दुकानदारों ने ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी अपनी फाइलें जमा की थीं, लेकिन 32 विक्रेताओं ने ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी नहीं करने पर उनके मेडिकल स्टोर के लाइसेंस स्वत: ही 30 जून को निरस्त हो गए थे, लेकिन मेडिकल स्टोर लाइसेंस निरस्त होने के बाद भी यह औषधि विक्रेता स्टोर का संचालन कर रहे हैं। औषधि अनुज्ञापन अधिकारी ने कड़ा रुख दिखाते हुए सभी को नोटिस जारी कर कहा है कि मेडिकल स्टोर का लाइसेंस निरस्त होने वाले सभी विक्रेता संचालन बंद करें, नहीं तो पकड़े जाने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अनुज्ञापन अधिकारी के स्तर से एसपी, डीएम, कोतवाल व संबंधित अधिकारियों को भी इसकी प्रतिलिपि भेजी गई है ताकि इन पर शिकंजा कसा जा सके।
इन मेडिकल स्टोरों को जारी किए गए नोटिस
-ओम मेडिकल स्टोर लोदीपुर मिलक धामपुर
-मधु, राम मेडिकल स्टोर खासपुरा बिजनौर
-गौरव मेडिकल स्टोर धुंधली बिजनौर
-सुशील, कोहिनूर, चौहान और कपिल मेडिकल स्टोर नूरपुर
-ओम, एसके, शिवा, नेशनल व सोनू मेडिकल स्टोर धामपुर
-दुआ मेडिकल स्टोर मानियावाला अफजलगढ़
-पुनीत मेडिकल स्टोर गढ़ी अफजलगढ़
-राजीव मेडिकल स्टोर रवाना शिकारपुर
-फौजी मेडिकल स्टोर ढक्काकर्मचंद धामपुर
-सिसोदिया मेडिकल स्टोर शाहपुर खेड़ी, नूरपुर
-गनी मेडिकल स्टोर अफजलगढ़
-मयंक मेडिकल स्टोर नूरपुर
-सिंघ ड्रग हाउस सबदलपुर राजा का ताजपुर
-सचिन ड्रग स्टोर भज्जावाला अफजलगढ़
-जनता मेडिकल स्टोर बुंदकी नगीना
-वृंदा मेडिकल स्टोर मोहनपुर नजीबाबाद
-कुमार मेडिकल स्टोर चांदपुर
-राहुल मेडिकल स्टोर गल्लाखेड़ी
-सैनी मेडिकल स्टोर कीकर
- विपिन व सना मेडिकल स्टोर नहटौर
-अंसारी व फैजान मेडिकल स्टोर कासमपुरगढ़ी
- जाकिर मेडिकल स्टोर नसीरपुर जसमौरा