फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   20 percent seats reserved for women in various trades of ITI

Bijnor News: आईटीआई की विभिन्न ट्रेडों में महिलाओं के लिए 20 प्रतिशत सीटें की आरक्षित

Sat, 17 May 2025 01:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sat, 17 May 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
20 percent seats reserved for women in various trades of ITI
बिजनौर। वैसे तो जनपद में पांच राजकीय और 21 निजी आईटीआई संचालित है। इनमें विभिन्न ट्रेड संचालित हैं। सभी आईटीआई संस्थानों में विभिन्न ट्रेडों की कुल संख्या के सापेक्ष प्रवेश की सीटों में महिलाओं के लिए 20 प्रतिशत सीट आरक्षित है।
विज्ञापन

इसके अलावा जिले के तीन राजकीय आईटीआई संस्थान बिजनौर, आईटीआई नजीबाबाद एवं राजकीय आईटीआई संस्थान नगीना में टाटा टेक्नोलॉजी लिमिटेड के सहयोग से करीब आठ ट्रेड और संचालित हैं।
विज्ञापन

महिलाओं, युवतियों को तकनीकी शिक्षा प्राप्त कराकर उन्हें सशक्त और स्वावलंबी बनाने का प्रयास किया जा रहा है। महिलाएं सशक्त होने से परिवार व समाज दोनों मजबूत होंगे। इसी क्रम में राजकीय आईटीआई संस्थान बिजनौर के प्रधानाचार्य मंजुल मयंक एवं प्रधान सहायक राकेश शर्मा ने बताया कि राजकीय आईटीआई संस्थानों में संचालित सभी ट्रेडों में 20 प्रतिशत महिलाओं के लिए सीट आरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि प्रवेश के इच्छुक छात्र छात्राएं आईटीआई की वेबसाइट डब्लूडब्लूडब्लू डॉट एससीवीटीयूपी डॉट इन पर जाकर प्रवेश आवेदन पत्र ऑनलाइन भरें।
n टाटा टेक्नोलॉजी के सहयोग से संचालित ट्रेडों में 276 सीटों पर होंगे प्रवेश : टाटा टेक्नोलॉजी लिमिटेड के सहयोग से संचालित इन ट्रेडों की 276 सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा। ज्यादा से ज्यादा ट्रेडों में प्रवेश लेने के राजकीय आईटीआई संस्थान बिजनौर का स्टाफ आईटीआई चलो अभियान तहत संपर्क कर रहे हैं। बिजनौर आईटीआई संस्थान के प्रधान सहायक राकेश शर्मा ने बताया कि तीन राजकीय आईटीआई संस्थानों में टाटा के सहयोग से विभिन्न ट्रेड संचालित है।
बताया कि राजकीय आईटीआई बिजनौर में कैम प्रोग्रामर 40, इंडस्ट्रियल रोबोटिक्स एंड डिजिटल मैन्युफैक्चरिंग टेक्नीशियन 40, इंडस्ट्रियल इंटरनेट ऑफ थिंग्स टेक्नीशियन 20 सीट हैं।
राजकीय आईटीआई नजीबाबाद में मैकेनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल 24, इंडस्ट्रियल रोबोटिक्स एंड डिजिटल मैन्युफैक्चरिंग टेक्नीशियन 40, मैकेनिक मोटर व्हीकल 24 सीट है।

नगीना संस्थान में बेसिक डिजाइनर एंड वर्चुअल वेरीफायर 24, आर्टीशन यूजिंग एडवांस्ड टूल 20, प्लंबर 48 सीटें है। इनमें प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भरे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed