{"_id":"60a5569c8ebc3eff5c30b947","slug":"20-patients-recovered-in-seva-bharti-s-kovid-center-bijnor-news-mrt539023245","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवा भारती के कोविड सेंटर में स्वस्थ हुए 20 मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवा भारती के कोविड सेंटर में स्वस्थ हुए 20 मरीज
विज्ञापन

बिजनौर। सेवा भारती की ओर से मंडावर रोड स्थित यशपाल आर्य सरस्वती विद्या मंदिर में बनाए गए 20 बिस्तर वाले एल-1 कोविड केयर सेंटर से अब तक 20 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं।
डॉ. प्रकाश, डॉ. बीरबल, डॉ. चंद्रशेखर की देखरेख में मरीजों को दवाई, ऑक्सीजन व चिकित्सीय सुविधाएं नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। केयर सेंटर में मरीज के साथ आने वाले तीमारदार के लिए भी नि:शुल्क नाश्ते व भोजन की व्यवस्था की गई है। केयर सेंटर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आनुषांगिक संगठन सेवा भारती द्वारा चलाया जा रहा है। पैरामेडिकल स्टाफ के अलावा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक भी मरीजों की सेवा कर रहे हैं। यहां पर अब तक 20 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। केंद्र व्यवस्थापक प्रशांत महर्षि व सह व्यवस्थापक राघव मेहरा हैं। क्रीड़ा भारती के अध्यक्ष योगेंद्रपाल सिंह योगी ने बताया कि केयर सेंटर के सुचारु रूप से चलाने हेतु मंयक मयूर, दीपक चौहान, अनिल चौधरी, जितेंद्र चौधरी, मनोज शर्मा आदि द्वारा व्यवस्था का कार्य किया जा रहा है।