फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   20 more including four policemen found infected in the district

जिले में चार पुलिसकर्मियों सहित 20 और मिले संक्रमित

Sun, 02 Aug 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
20 more including four policemen found infected in the district
नगीना में कोरोना पॉजिटिव मरीज को एंबुलेंस से मुरादाबाद ले जाते स्वास्थ्य कर्मचारी। - फोटो : BIJNOR
जिले में चार पुलिसकर्मियों सहित 20 और मिले संक्रमित
विज्ञापन

बिजनौर। शनिवार को चार पुलिसकर्मियों सहित कोरोना पॉजिटिव 20 और मरीज मिले हैं। इनमें नगीना देहात थाना क्षेत्र के दो, नहटौर के सात और बिजनौर के छह, नजीबाबाद, धामपुर के दो-दो, चांदपुर का एक मरीज शामिल है। नए मरीजों में दो वृद्ध और एक वृद्धा भी शामिल हैं।
जिले में कोरोना की रफ्तार दिन प्रतिदन बढ़ती ही जा रही है। रोजाना नए केस मिल रहे हैं। जिला प्रशासन के सारे उपाय निष्क्रिय साबित हो रहे हैं। इससे जिला प्रशासन से लेकर आम नागरिक तक परेशान है। सीएमओ डा. विजय कुमार यादव के अनुसार शनिवार को पुलिस लाइन के चार पुलिसकर्मियों सहित 20 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले। शुक्रवार को भी कोरोना संक्रमित 15 मरीज मिले थे, जबकि 1033 लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव भी आई थी। जिले में अब तक कुल 738 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। इनमें से 598 लोगों ने कोरोना को हराया है, जबकि नौ लोगों की मौत भी हुई है। वर्तमान में सक्रिय उपचाराधीन केस 131 हो गए हैं।
विज्ञापन

शनिवार को मिले नए मरीजों में पुलिस लाइन बिजनौर निवासी 31, 24, 31, 58 वर्षीय पुलिसकर्मी, बिजनौर के ही मोहल्ला शक्ति नगर कॉलोनी निवासी 27 और साकेत कॉलोनी की 22 साल की युवती, नहटौर के मोहल्ला हकीमान निवासी 29 साल की युवती, 32 वर्षीय महिला, 75, 83 साल के वृद्ध, यहीं की 30, 35 साल की महिला, दस वर्षीय बालक, नगीना देहात थाना क्षेत्र के गांव झिलमिला निवासी 32, 20 वर्षीय युवक, धामपुर थाने के गांव हताई शेख निवासी 47 साल का व्यक्ति, गांव पाडली का रहने वाला 20 वर्षीय युवक, बल्ल्मवाला मस्जिद मोहल्ला चिम्मन चांदपुर की 71 साल की वृद्धा, नजीबाबाद के भदौला निवासी 18 वर्षीय युवक, इसी इलाके के कस्बा साहनपुर के मोहल्ला रवापुरी निवासी 20 साल का युवक शामिल हैं। इनमें से 11 की जांच रिपोर्ट नोएडा लैब से, एक की लाल पैथोलॉजी लैब से और शेष रेपिड एंटीजन किट से पॉजिटिव आने की पुष्टि हुई। इनमें से पांच को होम आइसोलेट किया गया है, जबकि अन्य मरीजों को कोविड केयर सेंटर स्वाहेड़ी भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed