{"_id":"5c6b04bbbdec2211df413c6a","slug":"191550517435-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुसूचित व मुस्लिम समाज ने फूंका इकबाल ठेकेदार व शमशुद्दीन राइन का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुसूचित व मुस्लिम समाज ने फूंका इकबाल ठेकेदार व शमशुद्दीन राइन का पुतला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इकबाल ठेकेदार व शमशुद्दीन राइन का पुतला फूंका
बिजनौर। अनुसूचित जाति के लोगों ने मुस्लिमों के साथ प्रदर्शनी चौक पर प्रदर्शन करके बसपा के लोकसभा प्रभारी इकबाल ठेकेदार व पश्चिमी यूपी के प्रभारी शमशुद्दीन राइन का पुतला फूंका। इस दौरान जमकर नारेबाजी की।
अनुसूचित जाति व मुस्लिम समुदाय के लोग बड़ी तादाद में सोमवार को प्रदर्शनी चौक पर एकत्र हुए। वहां बसपा के बिजनौर लोकसभा प्रभारी इकबाल ठेकेदार व पश्चिमी यूपी के प्रभारी शमशुद्दीन राइन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद दोनों का पुतला फूंका। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने बसपा जिंदाबाद व मायावती जिंदाबाद के नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने शमशुद्दीन राइन पर आरोप लगाए कि वह बिजनौर लोकसभा से कमजोर प्रत्याशी उतारकर भाजपा की मदद करना चाहते हैं। शमशुद्दीन राइन को भाजपा का एजेंट बताया। इकबाल ठेकेदार अनुसूचित जाति के विरोधी हैं। उन्होंने विधायक रहते हुए सदैव ही इस जाति के लोगों का अपमान किया है। उन्होंने बसपा सुप्रिमो मायावती से किसी अन्य प्रत्याशी को चुनाव में उतारने की मांग की। कहा कि शमशुद्दीन राइन मायावती को गलत सूचना देते हैं। प्रदर्शनकारियों में ओमप्रकाश, आदेश कुमार, मुकेश कुमार, दिनेश कुमार, निसार अहमद, चमन सिंह, महेंद्र सिंह, अर्जुन सिंह, दारा सिंह, रघुवीर सिंह, अभय सिंह समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
बिजनौर लोकसभा प्रभारी इकबाल ठेकेदार के अनुसार पूर्व विधायक रूचि वीरा ने उनका पुतला फूंकवाया है। रूचि वीरा के यहां से ही वे लोग प्रदर्शन करते हुए आए। उन्होंने कहा कि पुलवामा हमले के बाद मायावती ने सबको शांति बनाए रखने को कहा है। लेकिन इसके बाद भी रूचि वीरा राजनीति कर रही हैं और उनका व शमशुद्दीन राइन का पुतला फूंकवा रही हैं।
विज्ञापन
समर्थकों ने रुचि वीरा को दिया अधिकार
बिजनौर। पूर्व विधायक रुचि वीरा ने अपने समर्थकों की बैठक में कहा कि उनके समर्थकों ने उन्हें पूरा अधिकार दे दिया है। भविष्य में जो भी फैसला लेंगी सभी कार्यकर्ता उनके साथ रहेंगे। अपने वीरा कॉलेज में बुलाई समर्थकों की बैठक में रूचि वीरा ने कहा कि देश इस समय बड़े बुरे हालात से गुजर रहा है। भाजपा सांप्रदायिकता का माहौल बनाने में लगी है। सबको इकट्ठा होकर ऐसी ताकतों से लड़ना है। उनके कार्यकर्ता उनकी ताकत हैं। कार्यकर्ताओं के दम पर ही वे राजनेताओं की लड़ाई से विजयी होती आई हैं। भाजपा को परास्त करने के लिए वे जल्दी कोई उचित फैसला लेंगी। वक्ताओं ने रूचि वीरा के बसपा से निष्कासन को गलत बताया। रूचि वीरा को भाजपा का विकल्प बताया। बैठक में देशराज प्रधान, हनीफ, नसीम, इकबाल प्रधान, रमेश, फैय्याज अहमद, शेख रफीक अहमद, आदेश कुमार, ओमप्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।