{"_id":"5bfedf6cbdec2241c1712c42","slug":"191543429996-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने गन्ने की होली जलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने गन्ने की होली जलाई
Updated Thu, 29 Nov 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्दौर। बकाया भुगतान समेत किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर आकियू कार्यकर्ताओं ने पानीपत-खटीमा मार्ग पर जाम लगाकर गन्ने की होली जलाई। किसानों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन बीडीओ को सौंपा।
बुधवार को ब्लॉक के ड्वाकरा हॉल में आजाद किसान यूनियन की मासिक पंचायत का आयोजन किया गया। मूला सिंह फौजी ने किसानों को 15 दिसंबर तक चीनी मिलों द्वारा गन्ना भुगतान कराने, पुरानी चकबंदी प्रक्रिया को निरस्त कर नई व्यवस्था के अनुसार किसानों के बिखरे चकों को व्यवस्थित करने, चकबंदी प्रक्रिया के विरोध में किसानों के विरुद्ध थाने में दर्ज मुकदमे निरस्त कराने, गांव सुल्तानपुर और बल्दिया के जंगलों में देखे गए गुलदार को वन विभाग द्वारा शीघ्र पकड़वाने आदि मांगों को प्रमुखता से उठाया। पंचायत के बाद किसानों ने ब्लॉक कार्यालय के सामने स्थित पानीपत-खटीमा मार्ग पर गन्ने की होली जलाकर प्रदर्शन किया और जाम लगा दिया। करीब आधा घंटा तक जाम लगने से मार्ग पर दोनों और वाहनों की लंबी कतारें लग गई। किसानों ने आरोप लगाया कि केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों का शोषण कर रहीं हैं। इसके बाद किसानों ने मौके पर पहुंचे बीडीओ सुनील कुमार को तीन सूत्री ज्ञापन सौंपा। इस दौरान अजयपाल सिंह, गिरिराज सिंह, युवराज सिंह, जोगेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, कौशल सिंह, ठाकुर नरेंद्र सिंह, मणिराम, शकील अहमद, केशो प्रताप आदि शामिल रहे।