{"_id":"5bfc463abdec2241bb51cfe3","slug":"191543259706-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिकंदरी में गम का माहौल, पसरा रहा सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिकंदरी में गम का माहौल, पसरा रहा सन्नाटा
Updated Tue, 27 Nov 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
सिकंदरी में गम का माहौल, पसरा रहा सन्नाटा
हीमपुर दीपा, 26 नवंबर
रविवार को गांव सिकंदरी निवासी तीन भाइयों की मौत से परिवार और ग्रामीण भारी सदमे में हैं। गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। चारों ओर गम का माहौल है।
गांव सिकंदरी निवासी चरण सिंह के तीन पुत्रों लोकेंद्र (23) जिवेंद्र (19) और रोहित (17) की रविवार को शाहपुर गांव के पास रोडवेज बस की चपेट में आने से मौत हो गई थी। रविवार की शाम एक साथ तीनों पुत्रों का अंतिम संस्कार विदुर कुटी गंगा किनारे कर दिया गया। वहां मौजूद लोगों की आंखें भर आईं। तीन भाइयों की मौत से गांव में गम का माहौल है। गांव के गलियारों में सन्नाटा पसरा हुआ है। पीड़ित परिवार के यहां शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है। ग्रामीण प्रदीप चौधरी, अशोक कुमार, राजेंद्र सिंह, अमर सिंह, हेमेंद्र सिंह आदि ने बताया कि परिवार पर गम का पहाड़ टूटा है। चरण सिंह की तो पूरी दुनिया ही उजड़ गई । ग्रामीणों ने चरण सिंह को हर संभव मदद देने का भरोसा दिलाया है। सोमवार को ओमपाल सिंह नेहरा, जिला पंचायत सदस्य रतिराम सिंह, संसार सिंह आदि ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर ढांढस बंधाया।